एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के नए विमान की तस्वीर आई सामने, आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर सूट से होगा लैस

फिलहाल वीवीआईपी फ्लीट में बोइंग-747 विमान हैं जिनकी जिम्मेदारी एयर इंडिया के पास है. हालांकि, इसके पायलट वायुसेना के होते हैं. लेकिन जो दो विमानों की नई फ्लीट है वो पूरी तरह से वायुसेना के हवाले होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री और दूसरे वीवीआईपी फ्लीट के नए विमान के भारत पहुंचने से पहले बोइंग-777 की एक तस्वीर सोशल मीडिया साइट, 'फ्लीकर' पर सामने आई है. इस विमान पर 'भारत' और 'इंडिया' लिखा है. जबकि अभी जो फ्लीट है उस पर 'एयर-इंडिया' लिखा है.‌ माना जा रहा है कि भारत आने के बाद इस विमान का कॉल-साइन भी इंडिया-वन या फिर इंडियन एयरफोर्स-वन हो सकता है. अभी ये कॉल-साइन 'एयर इंडिया-वन' है‌‌.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरक्राफ्ट, एयरफोर्स-वन की तरह ही अब भारत के प्रधानमंत्री का विमान भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रोनिक-वॉरफेयर (ईडब्लू) सूट से सुसज्जित होगा. भारत के इस विमान को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

माना जा रहा है कि अगले महीने यानि सितबंर तक इस फ्लीट का पहला विमान भारत को मिल सकता है. हालांकि, अगले साल से ही प्रधानमंत्री या फिर दूसरे वीवीआईपी अगले साल तक ही इससे उड़ान भर सकेंगे. कोविड महामारी के चलते हालांकि वैसै भी विदेश यात्रा लगभग बंद हैं.‌

आपको बता दें कि फिलहाल वीवीआईपी फ्लीट में बोइंग-747 विमान हैं जिनकी जिम्मेदारी एयर इंडिया के पास है. हालांकि, इसके पायलट वायुसेना के होते हैं. लेकिन जो दो विमानों की नई फ्लीट है वो पूरी तरह से वायुसेना के हवाले होगी. ये वायुसेना की वीआईपी-स्कॉवड्रन का हिस्सा होंगे. इसीलिए माना जा रहा है कि इन विमानों का नया कॉल साइन हो सकता है--जैसाकि‌ अमेरिकी राष्ट्रपति का होता है. हालांकि, पहले की तरह ही इन विमानों की क्लोज-क्वार्टर सिक्योरिटी, एसपीजी यानि स्पेशल प्रोटेकशन ग्रुप के कमांडोज़ के हवाले होगी.‌

लेकिन हवाई ‌सुरक्षा वायुसेना के पास होगी. आपको बता दें कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा से लौट रहे थे तब उनका विमान, बोइंग747 उसी मलेशियाई विमान एमएच-17 के करीब उड़ान भर रहा था जिसे यूक्रेन की एयर-स्पेस में एक मिसाइल ने मार गिराया था. उसी के बाद से प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर किसी नए विमान के खरीदने पर विचार हुआ था जिसमें आधुनिक रक्षा प्रणाली हो.

यही वजह है कि वर्ष 2018 में अमेरिका कंपनी, बोइंग से दो नए विमान वायुसेना के लिए खरीदने का ऑर्डर दिया गया था. इसी साल की शुरूआत में अमेरिका ने इन दोनों विमानों के लिए खास मिसाइल डिफेंस‌ सिस्टम और ईडब्लू सूट देने पर मंजूरी दी थी. इन दोनों रक्षा प्रणाली की कुल कीमत करीब 190 मिलियन डॉलर है‌ (करीब 1300 करोड़).

बोइंग-777 की एक और खासयित ये है कि ये दिल्ली से नॉन-स्टॉप यानी सीधे ही बिना दोबारा ईधन के न्यूयार्क की उड़ान भर सकता है. अभी बोइंग-747 को दिल्ली से अमेरिका तक जाने में यूरोप के किसी हवाई-अड्डे पर रोककर ईधन भरवाना पड़ता है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील
धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', SC में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील
कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget