एक्सप्लोरर

आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रहे धन्यवाद प्रस्ताव की बहस का सुबह 11 बजे जवाब देंगे. बीजेपी ने व्हिप जारी करके अपने सांसदों को दो दिन राज्यसभा में मौजूद रहने को कहा है.  कल पहलीबार संसद में नोटबंदी का जवाब देते हुए पीएम ने अपने फैसले की मंशा, तैयारी और वक्त को ठीक बताया.

नोटबंदी पर संसद में पहली बार बोले मोदी

नोटबंदी के तीन महीने होने पर ये है पीएम मोदी ने दावा किया, ‘’ नोटबंदी के लिए ये समय इतना पर्याप्त था कि देश की अर्थव्यवस्था तंदरुस्त थी. अगर दुर्बल होती तो हम ये कतई सफलतापूर्वक नहीं कर पाते.’’

नोटबंदी पर संसद में पीएम का बयान ना आने से पूरा शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया और बयान आया बजट सत्र में. दरअसल, कांग्रेस ने उनसे तीखे सवाल कर दिये थे.

कांग्रेस का जल्दबाजी में फैसले का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर संसद में मोदी सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा, ‘’विषय ये है कि आपने कर दिया एलान बिना किसी प्लान. वास्तविकता है अध्यक्षा महोदय कि एक कोल्डड्रिंक का पुराना ऐड था. थम्स अप या कौन सा मालूम नहीं कि आज कुछ तूफानी कर देते हैं, उसी के आधार पर आपने निर्णय लिया.’’

कल लोकसभा में डेढ़ घंटे के अपने बयान में पीएम मोदी ने हर सवाल का जवाब दिया. मोदी ने विपक्ष के सवालों पर तंज कसते हुए कहा, ‘’ऐसा मत सोचिए की हड़बड़ी में होता है इसके लिए मोदी का अध्ययन करना पड़ेगा आपको.’’

कल लोकसभा में मौजूद नहीं थे राहुल गांधी

खास बात ये है कि पीएम के बयान के लिए अड़े रहे राहुल गांधी कल खुद मौजूद नहीं थे और मेरठ में रैली कर रहे थे. उन्होंने बाद में ट्वीट किया, ‘’मोदी ये बताएं कि नोटबंदी के बाद से कितना काला धन मिला है औऱ इस फैसले के पहले पीएम ने किन किन लोगों से सलाह ली थी.’’

इस बीच सरकार ने कुछ आंकड़े जारी कर कहा है-

  • नोटबंदी के बाद जमा हुए पैसे में से 6.78 लाख करोड़ रुपये वापस बैंकों में डाले गए हैं और कुल 9.1 लाख करोड़ रुपये इस समय देश में मौजूदा करेंसी के तौर पर चल रहे हैं.
  • प्रचलन से बाहर किए गए नोटों को रखने को लेकर भी एक विधेयक संसद में पास हुआ है जिसके मुताबिक. कोई भी 500, 1000 के अधिकतम 10 पुराने नोट रख सकता है.
  • अध्य्यन और अनुसंधान के लिए ऐसे 25 नोट रखे जा सकते हैं.
  • इससे अधिक रखने या लेनदेन करने पर कम से कम दस हजार रुपये या बरामद राशि का पांच गुना जुर्माना देना होगा.
यह भी पढ़ें- संसद में नोटबंदी पर पहली बार ये बोले पीएम मोदी इन मुद्दों के बहाने पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी पर साधा निशाना! मोदी की 10 बड़ी बातें, बोले- 'बिल्कुल सही था नोटबंदी का समय' पीएम मोदी ने दिया राहुल-खड़गे को करारा जवाब, बेनामी संपत्ति पर 'चेतावनी'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget