एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने BJP सांसदों से कहा- 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं

बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के करीब 380 से अधिक सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो बूथ या सीट हारे वहां अभी से तैयारी करें ताकि वहां 2024 में जीत मिल सके.

नई दिल्ली: दिल्ली में दो दिन तक चली बीजेपी सांसदों और मंत्रियों के अभ्यास वर्ग की बैठक का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से हुआ. पीएम मोदी ने कार्यक्रम के समापन के दौरान अपनी पार्टी के सांसदों को एक तरह से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र भी दे दिया.

पीएम मोदी ने बीजेपी के सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि जिन लोगों ने आपको पिछले चुनावों में वोट नहीं दिया उनको भी आपको इज़्ज़त देनी होगी, उनसे भी संवाद स्थापित करना होगा. जो बूथ या सीट हारे वहां अभी से तैयारी करें ताकि वहां जीत मिल सके. इसके साथ ही अपने विरोधियों को भी साथ में लेकर चलना होगा और लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनावों पर रखना होगा.

पीएम ने सभी सांसदों को कार्यकर्ता भाव से काम करने की सीख दी और कहा कि कभी भी अहंकार नही आना चाहिए. पीएम मोदी ने इसके साथ ही अपने सांसदों को संदेश देते हुए कहा कि इस सबके बीच आप अपने परिवार की अनदेखी न करें आपका आपके परिवार के प्रति जो दायित्व है उसका भी निर्वाहन करना जरूरी है लेकिन परिवारवाद में न उलझे.

पीएम ने कहा कि नकारात्मकता और हीन भावना से निकलिए और उत्साही बनिए. जो पूरा कर सकते है वही वादा जनता से करिए साथ ही सामूहिक तौर पर लोगों को साथ रखिए. इस सब के बीच प्रधानमंत्री ने ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि आज तक उनपर कोई दाग नहीं लगा वरना आज मैं आपसे ये बात नहीं कह पाता. पीएम ने खुद का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पीएम और सीएम का कार्यकाल मिला दें तो देश के सभी राजनेताओं में उनका कार्यकाल सबसे लंबा है.

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नेता ने इस कार्यशाला के पहले ही दिन सांसदों को संबोधित करते हुए अपने आचार विचार में सुधार करने और पार्टी की विचारधारा पर चलने और पालन करने का संदेश दिया.

कुल मिलाकर 2 दिनों तक चली इस कार्यशाला के दौरान बीजेपी की तरफ से कोशिश की गई कि वह अपने सांसदों को आगामी 5 सालों के लिए तैयार कर सकें और इसके साथ ही 5 साल बाद यानी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से काम करने की नीति का मंत्र भी दे दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और वोट बैंक की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और वोट बैंक की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget