एक्सप्लोरर

नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, व्यापार और निवेश पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने इन संबंधों को आगे ले जाने की मंशा जताई.

स्टॉकहोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नॉर्डिक देशों फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन बैठकों में नॉर्डिक देशों के साथ व्यापार और निवेश और अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया. पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक शिखर बैठक के मौके पर अलग से द्विपक्षीय बैठकें कीं. पीएम मोदी ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने इन संबंधों को आगे ले जाने की मंशा जताई.

रासमुसेन के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच पशुपालन, डेयरी और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में दस्तावेजों का आदान प्रदान किया गया. रविश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहू सिपिला के साथ भी शानदार बैठक हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, अक्षय ऊर्जा, अंतरिक्ष, कचरा प्रबंधन, स्टार्टअप और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया. सिपिला ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘स्टॉकहोम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फलदायी विचार विमर्श हुआ. ’’

पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सदोतिर के साथ भी बैठक की. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आइसलैंड की कंपनियों को भारत को निवेश गंतव्य के रूप में देखने को कहा. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-आइसलैंड के व्यापक रिश्तों की समीक्षा की. बाद में पीएम मोदी की नॉर्वे की प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग के साथ भी बैठक हुई. पीएमओ के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की नॉर्वे की प्रधानमंत्री के साथ शानदार बैठक हुई. भारत नॉर्वे के साथ गहरे संबंधों को काफी महत्व देता है. इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार विमर्श किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget