एक्सप्लोरर

ED की जब्त संपत्तियों को गरीबों में बांटेगी सरकार, बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि वे इस दिशा में काम कर रहे हैं कि गरीबों से ‘लूटा गया’ और ईडी द्वारा कुर्क किया गया धन जनता को वापस मिले. उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए वह कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किया गया धन जनता को वापस मिले. पीएम मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ पार्टी की उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह बात कही.

पीएम मोदी ने राजमाता के साथ बातचीत में कहा, ''मैं कानूनी सलाह ले रहा है. ED ने पश्चिम बंगाल में 3000 करोड़ रुपये अटैच किया है. ये गरीबों का पैसा है. किसी ने टीचर बनने के लिए पैसा दिया, किसी ने क्लर्क बनने के लिए पैसा दिया. मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. मेरी इच्छा है, नई सरकार बनते ही कानूनी प्रावधान करना पड़ेगा, नियम बनाने पड़ेंगे, मैं जो गरीब लोगों का 3000 करोड़ रुपये पैसा है, जिसने पैसा रिश्वत में दिया है, उसका पैसा वापस करना चाहता हूं. आप लोगों को बताइए, मोदी जी से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा है कि बंगाल के लोग विश्वास करें, जो ईडी ने 3000 करोड़ रुपये अटैच किए हैं, वो उन्हें वापस देने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालूंगा.''

प्रधानमंत्री और रॉय के बीच हुई बातचीत का विवरण देते हुए पार्टी के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री का अनुमान है कि राज्य में नौकरी पाने के लिए रिश्वत के रूप में दी गई राशि करीब 3,000 करोड़ रुपये है. मोदी ने रॉय से कहा कि वह लोगों को इसके बारे में बताएं. उन्होंने कहा कि सत्ता में वापस आने के तुरंत बाद वह ऐसा रास्ता निकालेंगे ताकि लोगों के पैसे वापस मिलें. प्रधानमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कानूनी विकल्प भी तलाशा जाएगा.

मोदी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें समर्थन देने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ शिकायत की थी, उन्होंने अब अपना रुख बदल लिया है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि उनकी प्राथमिकता देश नहीं बल्कि सत्ता है.’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा नीत गठबंधन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए, भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए लड़ रहा है जबकि सभी भ्रष्ट एक दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं.

कौन हैं राजमाता अमृता रॉय?

रॉय 18वीं सदी के स्थानीय राजा कृष्णचंद्र रॉय के परिवार से हैं. मोदी ने उन लोगों पर पलटवार भी किया, जिन्होंने भाजपा द्वारा उन्हें (रॉय को) उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कथित तौर पर अंग्रेजों का समर्थन करने के लिए इस राजघराने पर निशाना साधा. रॉय ने मोदी से कहा कि उनके परिवार को ‘देशद्रोही’ कहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि कृष्णचंद्र रॉय लोगों के लिए काम करते थे और उन्होंने 'सनातन धर्म' को बचाने के लिए अन्य राजाओं से हाथ मिलाया था.

इस पर मोदी ने रॉय से कहा कि वह ऐसे आरोपों से कतई पेरशान ना हों. उन्होंने कहा कि वे (तृणमूल) वोट बैंक की राजनीति करते हैं और सभी प्रकार के अनर्गल आरोप लगाएंगे. प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि विरोधी दल वाले अपने पापों को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं.

उन्होंने कहा कि एक ओर वे भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं जबकि दूसरी ओर वे दूसरों को बदनाम करने के लिए दो और तीन शताब्दी पुरानी घटनाओं का हवाला देते हैं. सामाजिक सुधार के लिए कृष्णचंद्र रॉय द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करने के साथ ही मोदी ने विपक्ष को फटकार लगायी और कहा, ‘‘यह उनका दोहरा मापदंड है.’’ प्रधानमंत्री ने रॉय की जीत का भरोसा जताया और उनसे कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले 100 दिनों का एजेंडा तैयार रखें. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेगी.

पीएम मोदी ने रॉय से कहा, ‘‘आपके सामने बंगाल की विरासत को बचाने की चुनौती है.’’ रॉय ने कहा कि लोगों ने मोदी सरकार के काम में अपना भरोसा जताया है. साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि क्षेत्र की मौजूदा सांसद मोइत्रा जेल जाएंगी. इस पर प्रधानमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए. मोइत्रा भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच का सामना कर रही हैं. उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत और अन्य लाभ के बदले एक कारोबारी को संसद की वेबसाइट पर अपनी ‘लॉग-इन’ की अनुमति दी थी.

मोइत्रा ने कारोबारी को अपना दोस्त बताया है और भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन करते हुए इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. भाजपा ने 2019 में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी. इस बार वह इससे बेहतर प्रदर्शन की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget