एक्सप्लोरर

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग दो अक्टूबर तक बंद करें- पीएम मोदी

पीएम मोदी अपनी एकदिवसीय यात्रा पर रांची पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक अपने घरों से सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा कर बाहर करें ताकि इसे रीसाइकिल किया जा सके. उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक इस प्लास्टिक का उपयोग बंद करें.

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रांची में एक बार फिर देश की जनता का आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए दो अक्तूबर तक अपने घरों से सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर बाहर करें जिससे उसे रीसाइकिल किया जा सके. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक इस प्लास्टिक का उपयोग बंद करें. पीएम ने यहां अपनी एकदिवसीय यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करने के बाद अपनी जनसभा में यह आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आप पर्यावरण और समाज की रक्षा के लिए मेरे साथ चल पड़ें. सिंगल यूज प्लास्टिक एक जगह जमा करें, अपने दायित्वों को निर्वहन करें.’’ पीएम ने कहा, ‘‘ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ हुआ है. अब कुछ दायित्व आप पर भी है. हमें अपने घरों, अपने मोहल्ले अपने शहर की सफाई तो करनी ही है साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जगह जमा कर उससे मुक्त होना है. 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे. उस दिन उस ढेर को हटा देना है. रीसायकल कर देना है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘प्रकृति प्रेमी झारखंड के लोगों से अपील करता हूं कि सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान का नेतृत्व आप करें.’’ 'नए भारत नए झारखंड' के लिए मिलकर काम करना है. फिर 5 साल के लिए डबल इंजन की सरकार को लाना है.

बता दें कि आज रांची में पीएम मोदी ने पूरे देश को किसानों के लिए पेंशन की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, व्यवसाइयों के लिए पेंशन की खुदरा व्यापारिक और स्वरोजगार पेंशन योजना और आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एकलव्य मॉडल विद्यालय का भी शुभारंभ किया. झारखण्ड विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन भी किया. इसके बाद उन्होंने साहेबगंज में मल्टी मोडल बंदरगाह का उद्घाटन किया और कहा कि यह झारखंड ही नहीं देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होगा.

प्रधानमंत्री ने यहां से देश के खुदरा व्यापारिक दुकानदार और स्वरोजगार पेंशन योजना की भी शुरुआत की. इसके तहत 18 से 40 वर्ष के खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देश के जनजातीय क्षेत्रों में 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन शुभारंभ किया जिनमें से 69 का उन्होंने झारखंड में ऑनलाइन शिलान्यास भी आज किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget