एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने किया चोरी हुईं मुर्तियों का जिक्र, कहा- मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा- अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं. न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में भारत, इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है. ये धरोहर है अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी ज्यादा पुरानी प्रतिमा. ये मूर्ति कुछ साल पहले बिहार में गया जी के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कुछ साल पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी. हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी. इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हुई.

मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे इतिहास में देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामर्थ्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नज़र आता है. अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं. कभी इस देश में, तो कभी उस देश में ये मूर्तियां बेचीं जाती रहीं. न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था. इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है.

कुछ लोगों को अपनी भाषा, पहनावे, खान-पान को लेकर होता है संकोच- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- कुछ दिन पहले ही हमने मातृभाषा दिवस मनाया. जो विद्वान लोग हैं, वो मातृभाषा शब्द कहां से आया इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, इसे लेकर बहुत academic input दे सकते हैं. जैसे हमारे जीवन को हमारी मां गढ़ती है, वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है. उन्होंने आगे कहा, ''आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वन्द में जी रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है.''

यह भी पढ़ें-

JP Nadda Twitter Hacked: BJP चीफ जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिखा- 'रूस को मदद की जरूरत'

कूटनीति: रूस के साथ खुलकर खड़ा है चीन, क्या दोनों की नजदीकियां भारत के लिए चिंता की बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget