एक्सप्लोरर

COVID-19: पीएम मोदी ने की स्थिति की समीक्षा, त्यौहारों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर दिया जोर

समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के रोजाना मामलों में गिरावट का जिक्र किया. उन्होंने त्यौहारों के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति, वैक्सीन के वितरण और तैयारियों की समीक्षा की. पीएम मोदी ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया. उन्होंने त्यौहारों के दौरान सामाजिक दूरी, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने और आत्मसंयम बरतने की अपील की.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया. उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोजन की तरह टीका वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का सुझाव दिया जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि भारत में तीन टीके विकसित होने के उन्नत चरणों में है, जिनमें से दो टीके चरण दो में और एक टीका तीसरे चरण में है. कोविड-19 वायरस जीनोम पर दो अखिल भारतीय अध्ययनों से पता चलता है कि वायरस आनुवंशिक रूप से स्थिर है, इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं है.

भारत में कोरोना की स्थिति

बता दें कि भारत में कोरोना संकट पर अब लगाम लगती दिख रही है. कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख के नीचे आई है. वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 62 हजार 212 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 70 हजार 816 मरीज ठीक भी हो गए. हालांकि 837 मरीजों की जान भी चली गई.

दुनिया में अब तक हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आ रहे थे, लेकिन अब भारत में अमेरिका से कम मामले आ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 71 हजार 687 केस आए और 928 मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख 32 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 13 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 65 लाख 24 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 95 हजार पर आ गई है.

कोरोना वायरस: रूस की वैक्सीन Sputnik V के भारत में ट्रायल को मिली मंजूरी, 40 हजार लोगों पर होगा टेस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget