एक्सप्लोरर

PM Modi on Sandeshkhali: 'खाली जेब, कंधे पर झोला लिए जब मैं देश में घूम रहा था,' संदेशखाली को याद कर PM मोदी ने सुनाया बरसों पुराना किस्सा

PM Modi on Sandeshkhali: PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपना एक पुराना किस्सा सुनाया और बताया कि वो देश को परिवार क्यों कहते हैं.

PM Modi on Sandeshkhali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में 'नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम' के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए संदेशखाली मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जोरदार प्रहार किया. वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के उनके परिवार पर दिए विवादित बयान को लेकर फिर से उनको निशाने पर लिया. रैली में पीएम मोदी ने बताया कि आखिर वह पूरे देश को अपना परिवार क्यों मानते हैं. उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने बताया, 'जीवन का एक पहलू जिसके विषय पर मैं आमतौर पर नहीं बोलता हूं, लेकिन आज जब माताएं-बहनें बैठी हैं, तो मेरा बोलने का मन कर रहा है. कुछ लोगों को लगता होगा, किसी राजनेता ने मुझे गाली दी, इसलिए मैं इन सबको मेरा परिवार कह रहा हूं. लेकिन, मैं सच्चाई बताना चाहता हूं कि मैं बहुत छोटी आयु में एक झोला लेकर घर छोड़कर चला गया था. देश के कोने-कोने में भटक रहा था.'

'मैं एक भी दिन भूखा नहीं सोया, इसलिए ये देश मेरा परिवार'

'मेरी जेब में कभी एक पैसा नहीं रहता था. लेकिन, देशवासियों को जानकर गर्व होगा. मेरा देश कैसा है, मेरे देश की माताएं-बहनें कैसी हैं, मेरे देश का हर परिवार कैसा है, जेब में एक पैसा नहीं होता था, न भाषा जानता था. कंधे पर एक झोला लटका हुआ था और मैं देखता था कोई न कोई परिवार, माताएं-बहनें पता नहीं क्या कारण है कि मुझसे पूछ लेते थे कि भाई-बेटे कुछ खाना खाया कि नहीं और आज मैं देशवासियों को बता रहा हूं. मैं एक भी दिन भूखा नहीं रहा और इसीलिए मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं'

'संदेशखाली की महिलाओं के दर्द से टीएमसी को नहीं मतलब'

पीएम मोदी ने संदेशखाली विवाद को लेकर बंगाल सरकार पर गरजते हुए कहा कि इसी धरती पर टीएमसी के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है. संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा. लेकिन, यहां की टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता. टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है.

'टीएमसी को बहन-बेटियों पर नहीं अत्याचारी नेताओं पर भरोसा'

पश्चिम बंगाल के बारासात में पीएम मोदी ने कहा, ''पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है. गरीब, दलित, वंचित, आदिवासी परिवारों की बहन-बेटियों के साथ टीएमसी के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं. लेकिन, टीएमसी सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है. इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं. नारी शक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला. मैं देख रहा हूं टीएमसी के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget