एक्सप्लोरर

वेलकम टू विएना! पीएम मोदी के स्वागत में लगे वंदे मातरम के नारे, ऑस्ट्रिया विजिट का पूरा शेड्यूल जानें

PM Modi Visit Vienna: प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है.वहीं, पीएम मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. हालांकि, इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं.

PM Modi Visit Vienna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय रूस दौरे के बाद मंगलवार देर रात को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे. जहां ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया. बता दें कि, पीएम मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. हालांकि, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (लोकल समय) में अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने पीएम मोदी के आगमन के बाद एक्स पर एक पोस्ट की. जिसमें उन्होंने कहा कि "राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत है. उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच साझेदारी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए संयुक्त प्रति बद्धता पर आधारित है.

PM मोदी के स्वागत में बजाई गई वंदे मातरम की धुन 

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वियना के होटल पहुंचे तो ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वंदे मातरम गाया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे. इसके बाद ऑस्ट्रिया चांसलर कार्ल नेहमर ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया और भारत को अपना मित्र और साझेदार बताया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे इस यात्रा के दौरान राजनीति और अर्थशास्त्र पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं.

 

वियना में आपका स्वागत - कार्ल नेहमर

इस दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर एक पोस्ट की. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा , "वियना में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है. उन्होंने आगे लिखा कि ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं. मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं.

PM मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को दिया धन्यवाद

वहीं, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के गर्मजोशी भरे स्वागत के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल भी हमारी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं. हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

आज दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर होगी बातचीत

बता दें कि, प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है. जहां बुधवार (10 जुलाई) को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी. इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे.  इसके अलावा पीएम मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ बदलाव, जो आतंकियों के निशाने पर अब घाटी नहीं जम्मू है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget