एक्सप्लोरर

दशहरा: फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ ने की शस्त्रपूजा, दिल्ली में पीएम मोदी ने किया रावण दहन

पूरा देश आज दशहरा पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया. वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान रिसीव किया और शस्त्र पूजा की.

नई दिल्ली: पूरा देश आज दशहरा पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका पहुंचे जहां वे रामलीला में शामिल हुए और फिर तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया. वहीं देश के रक्षा मंत्री आज फ्रांस में हैं जहां उन्होंने राफेल विमान रिसीव किया और शस्त्र पूजा की.

दशहरा: फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ ने की शस्त्रपूजा, दिल्ली में पीएम मोदी ने किया रावण दहन

फ्रांस से भारत को पहला राफेल विमान मिला

राजनाथ सिंह ने राफेल विमान पर सबसे पहले ऊं लिखा, फूल चढाए और नारियल अर्पित किया. इसके बाद उन्होंने राफेल को रक्षा सूत्र भी बांधा. राफेल के पहियों के नीचे नींबू भी रखे गए थे. आपको बता दें कि भारतीय परंपरा में शस्त्र पूजा का बहुत महत्व है. राफेल की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है.

दिल्ली: PM Narendra Modi ने द्वारका में किया रावण दहन, कहा- देश की भलाई के लिए कोई संकल्प जरूर लें

साल 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान का सौदा हुआ था. 2022 तक सभी विमान भारत को मिल जाएंगे. सितंबर 2019 तक इसके वायुसेना के जंगी बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है. ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है. इसके साथ ही इसमें क्रूज मिसाइल भी लगे हुए हैं.

दशहरा: फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ ने की शस्त्रपूजा, दिल्ली में पीएम मोदी ने किया रावण दहन

पीएम मोदी ने किया रावण के पुतले का दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका के सेक्टर 10 की रामलीला में शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीराम की पूजा की और फिर तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में आए करीब एक लाख लोगों ने जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे नारे भी लगाए.

फ्रांस से भारत को पहला राफेल विमान मिला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया रिसीव

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''भारत उत्सवों की भूमि है, शायद ही 365 में कोई एक दिन बचा होगा जब हिंदुस्तान के किसी न किसी कोने में उत्सव ना मनाया जाता हो. हजारों साल की सांस्कृतिक परम्परा के कारण हमारे देश ने उत्सवों को भी संस्कार का शिक्षा का और सामूहिक जीवन का एक निरंतर प्रशिक्षण करने का काम किया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में खरगे ने LPG गैस की बात की तो रिजिजू ने तुरंत टोक दिया, नड्डा बोले- विपत्ति भारत के चलते नहीं
राज्यसभा में खरगे ने LPG गैस की बात की तो रिजिजू ने तुरंत टोक दिया, नड्डा बोले- विपत्ति भारत के चलते नहीं
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ नहीं चलेगा केस, SC में हरियाणा सरकार ने क्या कहा?
ED Raid in Bengal: चुनावों का ऐलान होते ही बंगाल में ED का एक्शन शुरू, जानें किस मामले में की छापेमारी
चुनावों का ऐलान होते ही बंगाल में ED का एक्शन शुरू, जानें किस मामले में की छापेमारी
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget