एक्सप्लोरर

PM Modi Speech Highlights: सिख नरसंहार की बात, महंगाई पर वार, कांग्रेस पर राज्यसभा में जमकर बरसे पीएम मोदी, भाषण की बड़ी बातें

PM Modi Rajyasabha Speech: पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए के समय महंगाई डबल डिजिट में थी. विपक्ष अपनी निराशा देश पर न थोपे. विपक्ष को अपने पुराने दिन याद आते रहते हैं.  

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए के समय महंगाई डबल डिजिट में थी. विपक्ष अपनी निराशा देश पर न थोपे. विपक्ष को अपने पुराने दिन याद आते रहते हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस न होती तो सिखों का नरसंहार न होता. कश्मीर से पंडितों का पलायन न होता. बेटियों को तंदूर में जलाया न जाता.

पीएम ने कहा, सदन में कहा गया कि कांग्रेस ने भारत की नींव रखी और बीजेपी ने सिर्फ झंडा फहराया. सदन में इसे मजाक की तरह नहीं कहा गया. यह गंभीर सोच का परिणाम है जो देश के लिए खतरनाक है - कुछ लोगों का मानना है कि भारत का जन्म 1947 में हुआ था. इस सोच के कारण समस्याएं पैदा होती हैं.

पीएम ने कहा, पिछले 50 वर्षों से काम करने का मौका पाने वालों की नीतियों पर इसका प्रभाव पड़ा है. इसने विकृतियों को जन्म दिया. यह लोकतंत्र आपकी उदारता के कारण नहीं है. 1975 में लोकतंत्र का गला घोंटने वालों को इस पर नहीं बोलना चाहिए. 

कांग्रेस के सामने मुश्किल यह है कि उन्होंने वंशवाद से पहले कभी और कुछ नहीं सोचा. हमें यह स्वीकार करना होगा कि भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा वंशवादी पार्टियां हैं. जब किसी दल में परिवार सर्वोपरि होता है तो सबसे पहला नुकसान प्रतिभा का होता है.

PM Modi Speech Highlights: सिख नरसंहार की बात, महंगाई पर वार, कांग्रेस पर राज्यसभा में जमकर बरसे पीएम मोदी, भाषण की बड़ी बातें

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब हमें देश को कहां ले जाना है, कैसे ले जाना है, इसके लिए ये बहुत अहम समय है. पीएम मोदी ने कहा, दुनिया अब भी कोविड-19 से जूझ रही है. मानवता ने पिछले 100 साल में ऐसी चुनौती नहीं देखी है.

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के दौर में परेशानियों के बीच हमने गरीबों को घर मुहैया कराया. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के दौर में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया. भारत ने विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया है. 

पीएम मोदी ने कहा, पहले लॉकडाउन के दौरान काफी विचार-विमर्श और थोड़े साहस के साथ तय हुआ कि गांवों के किसानों को लॉकडाउन से छूट दी जाए. यह एक जरूरी फैसला था, जिसके परिणामस्वरूप हमारे किसानों ने महामारी के दौरान भी बंपर उत्पादकता की थी.

पीएम मोदी ने कहा, इस महामारी के दौरान हमारे देश के युवाओं ने अपनी पहचान बना कर देश को गौरवान्वित किया है. हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और महामारी के कारण अपने प्रदर्शन को प्रभावित नहीं होने दिया और देश का नाम रोशन किया.

पीएम मोदी ने कहा, कोविड से पहले के समय के तुलना करें तो लॉकडाउन हटने के बाद हायरिंग दो गुना बढ़ गई हैं. NASSCOM की रिपोर्ट में भी यही ट्रेंड नजर आया है. हाल ही के वर्षों में 27 लाख लोगों को आईटी सेक्टर में नौकरियां मिली हैं. 

पीएम ने कहा, ऐसी स्थिति में, हमने महंगाई को कंट्रोल करने की कोशिश की. साल 2015-2020 के बीच दर 4-5 प्रतिशत थी. यूपीए के समय यह डबल डिजिट में थी. आज हम इकलौती अर्थव्यवस्था हैं, जो तेजी से आगे बढ़ रही है और महंगाई भी मध्यम है.

महंगाई ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. अमेरिका 40 साल में सबसे ज्यादा और ब्रिटेन 30 साल में सबसे ज्यादा महंगाई का सामना कर रहा है. यूरो वाले देश अपनी मुद्रा के रूप में भी अभूतपूर्व मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं.

यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं. MSMEs जिस तरह से रक्षा क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, वह बहुत ही प्रेरक है. वे आगे आ रहे हैं और मोर्चा संभाल रहे हैं.  MSMEs को GeM से जोड़ा गया है और इसने सरकारी खरीद को निर्बाध रूप से बढ़ाया है.

'अगर कांग्रेस न होती तो 1984 में सिख नरसंहार न होता, कश्मीर से पंडितों का पलायन न होता', राज्यसभा में गरजे PM Modi

BJP Manifesto, Election 2022: यूपी के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, देखिए जनता से क्या-क्या किए वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget