एक्सप्लोरर

परीक्षा पर चर्चा के दौरान PM मोदी ने कहा- खाली समय खजाना, इस पल के बिना जिंदगी रोबोट जैसी

पीएम मोदी ने कहा कि खाली समय को खाली मत समझिए, ये खजाना है. खाली समय एक सौभाग्य है, खाली समय एक अवसर है. आपकी दिनचर्या में खाली समय के पल होने ही चाहिए, वरना तो जिंदगी एक रोबोट जैसी हो जाती है.

परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि परीक्षा कोई आखिरी पड़ाव नहीं है. उन्होंने कहा- ‘आपको डर एग्जाम का नहीं है. आपको डर किसी और का है और वो क्या है? आपको आसपास एक माहौल बना दिया है कि यही एग्जाम सबकुछ है, यही जिंदगी है. और हम यह आवश्यकता से अधिक ओवर कंसियस हो जाते हैं. हम थोड़ा ज्यादा सोचने लग जाते हैं. इसलिए मैं समझता हूं कि जिंदगी में ये कोई आखिरी मुकाम नहीं है.’

परीक्षा एक छोटा पड़ाव

पीएम मोदी ने कहा- “ये जिंदगी बहुत लंबी है, बहुत पड़ाव आते हैं. परीक्षा एक छोटा सा पड़ाव है. हमें दबाव नहीं बनाना चाहिए, चाहे टीचर हो, स्टूडेंट हो, परिवारजन हो, यार दोस्त हो. अगर बाहर का दबाव कम हो गया, खत्म हो गया, तो एग्जाम का दबाव कभी महसूस नहीं होगा, कॉन्फिडेंस फलेगा-फूलेगा, प्रेशर रिलीज होगा, कम हो जाएगा. ”

खाली समय है खजाना

पीएम मोदी ने कहा कि खाली समय को खाली मत समझिए, ये खजाना है. खाली समय एक सौभाग्य है, खाली समय एक अवसर है. आपकी दिनचर्या में खाली समय के पल होने ही चाहिए, वरना तो जिंदगी एक रोबोट जैसी हो जाती है. जब आप खाली समय में अर्न करते हैं तो आपको उसकी सबसे ज्यादा वैल्यू पता चलती है. इसलिए आपकी लाइफ ऐसी होनी चाहिए जब आप खाली समय अर्न करें तो वो आपको असीम आनंद दे. पीएम मोदी ने कहा कि यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि खाली समय में किन चीजों से बचना चाहिए, नहीं तो वो ही चीज सारा समय खा जाएगी. पता भी नहीं चलेगा और अंत में रिफ्रेश-रिलैक्स होने की बजाय आप तंग आ जाएंगे, थकान महसूस करने लगेंगे.

परीक्षा जीवन के गढ़ने का मौका

परीक्षा पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा- हमारे यहां परीक्षा के लिए एक शब्द है-कसौटी. मतलब, खुद को कसना है. ऐसा नहीं है एग्जाम आखिरी मौका है बल्कि एग्जाम तो एक प्रकार से एक लबी जिंदगी जीने के लिए अपने आपको कसने का एक उत्तम अवसर है. एक अवसर है. समस्या तब आती है जब एग्जाम को ही जैसे जीवन के सपनों का अंत मान लेत हैं. जीवन मरण का प्रश्न बना देते हैं. दरअसल एग्जाम जीवन को गढ़ने का एक अवसर है. वास्तव में हमे अपने आप को एक कसौटी पर कसने के मौके खोजते ही रहना चाहिए. ताकि हम और बेहतर कर सकें हमे भागना नहीं चाहिए.

पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा करते हुए कहा- “ये परीक्षा पे चर्चा है, लेकिन सिर्फ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है. बहुत कुछ बातें हो सकती हैं. एक हल्का-फुल्का माहौल बना है. एक नया आत्मविश्वास पैदा करना है और जैसे आपने घर में बैठकर बातें करते हैं, अपनों के बीच बात करते हैं, यार दोस्तों के साथ बात करते हैं. ”

कोरोना के चलते नए फॉर्मेट में आना पड़ा

पीएम मोदी ने आगे कहा- आपने रूबरू न होना, आपके चेहरी की खुशी ना देखना, आपका उमंग और उत्साह ना अनुभव करना, ये अपने आप में मेरे लिए एक बड़ा नुकसान है. लेकिन फिर भी परीक्षा तो है ही है, आप है, मैं हूं, परीक्षा है, तो फिर अच्छा ही है कि हम परीक्षा पर चर्चा लगातार करेंगे और इस साल भी ब्रेक नहीं लेंगे. पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान कहा- ये पराक्षा पर चर्चा का पहला वर्चुअल एडिशन है. हम पिछले एक साल से कोरोना के बीच जी रहे हैं और उसके कारण हर किसी को नया इनोवेशन करना पड़ रहा है. मुझे आपलोगों से मिलने का मोह इस बीच छोड़ एक नए फॉर्मेट में आपके बीच आना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी-कंवर्जन बिल पर बैकफुट पर गोवा सरकार, विरोध के बाद लिया बड़ा फैसला
एंटी-कंवर्जन बिल पर बैकफुट पर गोवा सरकार, विरोध के बाद लिया बड़ा फैसला
बॉम्बे HC ने खारिज की ओवैसी की याचिका, कहा - 'भगवान राम का मजाक उड़ाने...'
बॉम्बे HC ने खारिज की ओवैसी की याचिका, कहा - 'भगवान राम का मजाक उड़ाने...'
सोनिया गांधी की किताब को लेकर था दबाव? पेंगुइन रेंडम हाउस का बड़ा दावा
सोनिया गांधी की किताब को लेकर था दबाव? पेंगुइन रेंडम हाउस का बड़ा दावा
'नाबालिग भाई-बहनों की जमीन नहीं बेच सकते', गुवाहटी HC का बड़ा फैसला
'नाबालिग भाई-बहनों की जमीन नहीं बेच सकते', गुवाहटी HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण
दौड़ती बस में छात्रा से गैंगरेप..पुलिस सोती रही!?
Bilawal Bhutto की विलायती बेगम आने वाली हैं ?
पंजाब में सिख vs नॉन सिख की लड़ाई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह
चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह
उज्बेकिस्तान में कितने हिंदू रहते हैं, जानें इस देश की आबादी?
उज्बेकिस्तान में कितने हिंदू रहते हैं, जानें इस देश की आबादी?
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
UCC-वंदेमातरम् पर AIMPLB का बड़ा ऐलान, 'शरीयत बचाने के लिए हम...'
UCC-वंदेमातरम् पर AIMPLB का बड़ा ऐलान, 'शरीयत बचाने के लिए हम...'
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
Embed widget