एक्सप्लोरर

PM Modi: 'मीराबाई का जीवन भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण', मथुरा दौरे से पहले बोले पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को कृष्ण की नगरी मथुरा जाएंगे. यहां ब्रज रज उत्सव में शामिल होने वाले हैं. इस मौक़े पर पीएम संत मीराबाई की 525 वीं जयंती पर डाक टिकट भी जारी करेंगे.

PM Narendra Modi On Mirabai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (23 नवंबर ) को  मशहूर कृष्ण भक्त मीराबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने कहा है कि मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है. आज पीएम कृष्ण की नगरी मथुरा जाएंगे. लोकसभा चुनाव से पहले अपने इस महत्वपूर्ण दौरे पर PM मोदी मथुरा के मशहूर ब्रज रज उत्सव में भी शामिल होंगे. इसके साथ ही वह कृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे.

मीराबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

दौर से पहले उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर पर) लिखा, "संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है. भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं. उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' का आयोजन हो रहा है. आज शाम करीब 4:30 बजे मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा.

मीराबाई पर जारी होगा डाक टिकट

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा पहुंचेंगे. वह संत मीराबाई की 525 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' में शामिल होंगे. इसके लिए कृष्ण की नगरी में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम में पीएम, मीराबाई पर एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. इसके अलावा अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ है. यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा.

नाटक प्रस्तुत करेंगी हेमा मालिनी

कार्यक्रम में मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी. इसके साथ ही बीजेपी सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक को भी पीएम देखेंगे. यह प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का चौथा मथुरा दौरा है. मोदी आर्मी हेलीपैड से सीधे रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में जाएंगे. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री  उनकी अगवानी करेंगे.

सड़क के दोनों तरफ सजावट की गई है. यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रास्ते में दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई हैं. चौराहों की सजावट की गई है, वहीं भूतेश्वर तिराहे पर राम मंदिर की कलाकृति लगाई गई है.

ये भी पढ़ें :PM Modi In Mathura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा दौरे से पहले सीएम योगी बोले- फिर से स्थापित हो रही सनातन संस्कृति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget