एक्सप्लोरर

SCO सम्मेलन: आज दूसरे दिन भी इमरान खान से नहीं मिले पीएम मोदी, फोटो सेशन में दूर-दूर दिखे दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर इमरान खान से दूरी बनाये रखी. दोनों नेता SCO सम्मेलन के फोटो सेशन में पहुंचे लेकिन दोनों ने मुलाकात नहीं की.

नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान को बड़ी कूटनीतिक सबक दी है. आज लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक छत के नीचे आए और एक कतार में दिखे लेकिन दोनों नेताओं ने दूरी बनाए रखी. दोनों ने न तो एक दूसरे को दुआ सलाम किया और न ही किसी तरह की बातचीत की. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में तय कार्यक्रम के तहत फोटो सेशन हुआ लेकिन दोनों नेता अलग-अलग खड़े दिखाई दिए.

इससे पहले गुरुवार को डिनर के मौके पर भी पीएम मोदी ने इमरान खान से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की. डिनर में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी मौजूद थे. दोनों नेता एक ही टेबल पर बैठे थे, जानकारी मुताबिक दोनों के बीच सिर्फ चार कुर्सियों का ही फासला था. दोनों नेताओं के एक ही मेज पर होने के बावजूद दोनों के बीच ना तो किसी तरह की बातचीत हुई और ना ही हाथ मिलाया गया.

आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत से बातचीत की अपील कर रहा है. कल ही जब इमरान खान बिश्केक पहुंचे दो उन्होंने भारत से सभी मुद्दों पर बातचीत की बात कही. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान पहले अपनी सरजमीं पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

गुरुवार को जब प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले तो उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पहले वह आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाए फिर इससे बातचीत होगी. चीन अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान का सहयोग करता रहा है. यही नहीं चीन लंबे समय तक जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालता रहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग से कहा कि भारत आशा करता है कि बातचीत बहाल करने के लिये आतंकवाद मुक्त वातावरण तैयार करने की खातिर पाकिस्तान ‘ठोस कार्रवाई’ करेगा. विदेश सचिव विजय गोखले के अनुसार, मोदी ने राष्ट्रपति शी से कहा, ‘‘पाकिस्तान को आतंकवाद मुक्त वातावरण तैयार करने की जरूरत है, लेकिन फिलहाल हमें ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है. हम पाकिस्तान से आशा करते हैं कि बातचीत बहाल करने के लिए वह ठोस कदम उठाएगा.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शी जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से अलग-अलग मुलाकात की. उन्होंने आज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Explained: कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना करके सज रहे 'नफरती बाजार'?
कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना कर सजे 'नफरती बाजार'?
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget