एक्सप्लोरर

PM Modi: पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाएंगे ढाका! व्यापार और रक्षा संबंध बढ़ाने की उम्मीद

PM Modi Meet Sheikh Hasina: पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने द्विपक्षीय बैठक के लिए अपने देश आने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही ढाका का दौरा करें.

PM Modi Meet Sheikh Hasina: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा के तहत इस महीने के अंत तक ढाका जा सकते हैं. पीएम मोदी ने 9 जून को एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसमें पड़ोसी और हिंद महासागर के देशों के कई बड़े नेता शामिल हुए थे.

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने द्विपक्षीय बैठक के लिए अपने देश आने का निमंत्रण दिया. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि ढाका चाहता है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा में बांग्लादेश का दौरा करें, जैसा कि उन्होंने साल 2015 में किया था. सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश ने पीएम हसीना की चीन यात्रा से पहले पीएम मोदी की "शीघ्र उपलब्धता" की मांग की है, जिसकी पुष्टि कुछ महीने पहले ही हो चुकी है. ढाका अब द्विपक्षीय वार्ता को अगले स्तर पर ले जा रहा है.

शेख हसीना ने PM मोदी को बांग्लादेश आने का दिया निमंत्रण 

इस दौरान बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि "हम भारत के साथ व्यापार और संपर्क संबंधों को बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने भारत के 'सीमा हाटों' से माल पारगमन के मामले में पहले ही बहुत कुछ किया है. ऐसे में हम चाहते हैं कि पीएम मोदी जल्द ही ढाका का दौरा करें.

शेख हसीना ने पीएम मोदी से की मुलाकात

इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और ऑफीशियल तौर पर निमंत्रण दिया, साथ ही द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के लिए योजनाओं को भी पुख्ता किया. उनके साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद भी मौजूद थीं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की साउथ एशिया हेड़ भी हैं.

उधर, बाग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की है. जहां रविवार (9 जून) शाम को मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एकांतिक बातचीत के दौरान ये अपेक्षाएं साझा की गईं है.

शेख हसीना से सोनिया गांधी ने की मुलाकात 

इस दौरान ढाका रवाना होने से पहले शेख हसीना ने कांग्रेस पार्टी के चेयरपर्सन सोनिया गांधी, उनके बेटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की. दरअसल, आईटीसी मौर्य होटल में यह बैठक 1 घंटे से जयादा समय तक चली, जहां हसीना ठहरी हुई थीं. हालांकि, इसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोपहर में पीएम शेख हसीना से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला, कई राउंड फायरिंग

नयनिमा बसु एबीपी डिजिटल में विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा के एडिटर हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget