एक्सप्लोरर

गुजरात में पीएम ने किया 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन, जानें मोदी के भाषण की बड़ी बातें

घोघा-दाहेज के बीचे शुरु होने वाली ये सेवा अपने आप में बेहद खास और अनोखी सेवा होगी, क्योंकि इसके शुरु होने से लगभग 300 किमी का सफर महज 32 किमी में सिमट कर रह जाएगा.

भावनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर में सौराष्ट्र और दक्ष‍िण गुजरात के घोघा और दाहेज के बीच ‘फेरी सेवा’ का उद्घाटन कर दिया है. पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात को एक अनमोल उपहार मिला है. उन्होंने कहा कि आज इससे साढ़े छह करोड़ गुजरातियों का सपना पूरा हो गया है. जानें पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें 1-गुजरात को मिला एक अनमोल उपहार पीएम मोदी ने कहा, ‘’‘रो-रो’ फेरी सेवाल गुजरातियों के लिए एक अनमोल उपहार है. यह प्रॉजेक्ट भारत में अपनी तरह का पहला प्रॉजेक्ट है. इस सेवा से लोगों को व्यापार में बढ़त मिलेगी और करोड़ो लोगों की जिंदगी आसान होगी और वह नज़दीक आ जाएंगे.’’ 2-पिछली सरकारों पर साधा निशाना पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’ये प्रोजेक्ट पिछली सरकार की वजह से रुका हुआ था. मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कराया.’’ उन्होंने कहा. ‘’केंद्र की कांग्रेस सरकार की वजह से इस सेवा में अड़चनें आईं. मैंने इस योजना का शिलान्यास साल 2012 में किया था.’’ 3-पीएम मोदी ने गिनाए फेरी सेवा के फायदे पीएम मोदी ने इस दौरान फेरी सेवा से होने वाले फायदे भी गिनाए. पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक शोध के मुताबिक सामान को सड़क मार्ग से ले जाने में सवा रुपए लगता है. वहीं रेल मार्ग से एक रुपए और जल मार्ग से ले जाने में 20 से 25 पैसे लगते हैं.’’ उन्होंने बताया, ‘’एक फेरी अपने साथ 500 से ज्यादा लोग और 100 के करीब कार और ट्रक लेकर जा सकती है. इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.’’ 4- इस सेवा से विकास को मिलेगी नई मजबूती पीएम मोदी ने कहा, ‘’जिस सफर में लोगों को सात से आठ घंटे लगते थे, अब वह एक घंटे में पूरा हो जाएगा. इससे करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा और इस प्रॉजेक्ट से अहमदाबाद और भावनगर के बीच औद्योगिक विकास को एक नई मजबूती भी मिलेगी.’’ 5-युवाओं को ट्रेन कर दिया जाएगा रोजगार पीएम मोदी ने कहा, ‘’इस सेवा के शुरु होने के बाद युवाओं को ट्रेन कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमें गुजरात की शक्ति का भरपूर फायदा उठाना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि यह परियोजना दूसरे राज्यों के लिए भी एक मॉडल की तरह काम करेगी.’’ 6- फेरी सेवा को दूसरे शहरों से भी जोड़ा जाएगा मोदी ने कहा, ‘’भविष्य़ में फेरी सेवा को दूसरों शहरों से जोड़ने पर भी काम चल रहा है. समुद्र के जरिए विकास के नए रास्ते खोजे जा सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’पिछली सरकारों ने समु्द्र के रास्ते विकास की अनदेखी की है.’’ 7-सागरमाला परियोजना से मिलेंगी एक करोड़ नौकरियां पीएम मोदी ने बताया, ‘’सागरमाला परियोजना के तहत तटीय ट्रांस्पोर्ट को बढ़ाने पर काम चल रहा है. इस योजना से एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी.’’ वहीं, उन्होंने बताया, ‘’हमारी सरकार कोस्टल विकास योजना भी लेकर आएगी, इसके लिए जापान से समझौता किया गया है. आज गुजरात तेजी से विकास कर रहा है.’’ 8-मछुआरों की परेशानियां दूर करने का काम जारी मोदी ने कहा, ‘’ हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके परेशानियों को दूर कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मछुआरे दूर तक मछली पकड़ने जा सके इसके लिए सरकार योजना बना रही है. मछुआरों को आधुनिक तकनीक से मछली पकड़ने का तरीका भी सिखाया जा रहा है.’’ यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: राजनीति में नहीं आउंगा लेकिन बीजेपी को हराने के लिए काम करूंगा: हार्दिक पटेल पाटीदार आंदोलन में हार्दिक पटेल के साथी रहे वरूण और रेशमा पटेल बीजेपी में शामिल ट्विटर पर जंग जारी: राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की लोकप्रियता सच या झूठ? गुजरात विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget