एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को सौगात: PM मोदी ने कहा- दिल्ली में विपक्षी मुझे कोसते हैं, पुडुचेरी में कोर्ट के आदेश के बावजूद चुनाव नहीं हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों को हेल्थ स्कीम का तोहफा दिया है. इस 'आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना' का फायदा जम्मू-कश्मीर के 1.5 करोड़ लोगों को मिलेगा. पीएम मोदी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना के लाभार्थियों को ई-कार्ड वितरित किया.

पीएम मोदी ने कहा, 'आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत ऐतिहासिक है. सेहत स्कीम- अपने आप में ये एक बहुत बड़ा कदम है. और जम्मू-कश्मीर को अपने लोगों के विकास के लिए ये कदम उठाता देख, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है.'

हाल ही में हुए डीडीसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस जीत के लिए पीएम ने जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को बधाइयां दी और सुरक्षाबलों की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भी बधाई देता हूं. जिला विकास परिषद के चुनाव ने एक नया अध्याय लिखा है. जम्मू-कश्मीर के प्रशासन और सुरक्षाबलों ने जिस प्रकार से चुनाव का संचालन किया और सभी दलों की तरफ से ये चुनाव बहुत ही परदर्शी हुए. ये जब मैं सुनता हूं तो मुझे बहुत गर्व होता है."

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
  • जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है. लेकिन, एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं.
  • पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्यूनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ये आदेश दिया था. पुडुचेरी में दशकों के इंतजार के बाद साल 2006 में लॉकल बॉडी चुनाव हुए थे.
  • केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि गांव के विकास में, गांव के लोगों की भूमिका सबसे ज्यादा रहे. प्लानिंग से लेकर अमल और देखरेख तक पंचायती राज से जुड़े संस्थानों को ज्यादा ताकत दी जा रही है.
  • गरीब से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब पंचायतों का दायित्व काफी बड़ा है. जम्मू कश्मीर के गांव-गांव में बिजली पहुंची, यहां के गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके है.
  • कोरोना के दौरान भी यहां जम्मू-कश्मीर में करीब 18 लाख सिलेंडर रिफिल कराए गए. स्वच्छ भारत अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए.

क्या है बीमा योजना का फायदा पीएम मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना का शुभारंभ किया. ये जन आरोग्य योजना सरकार की ओर से पूरी तरह से वित्त पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है. इसमें देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है. यह 5 लाख रुपये का लाभ फैमिली फ्लोटर बेसिस पर मिलता है. जिसका अर्थ है कि इसका उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों कर सकते हैं.

प्रदेश प्रशासन के मुताबिक राज्य के परिवारों के नाम भी अब अपने डेटाबेस में जोड़ रहे हैं जो अब तक इस डेटाबेस में नहीं थे. इस योजना के तहत जम्मू कश्मीर के नागरिकों को देशभर के 24,148 अस्पतालों में पोर्टेबिलिटी के तहत बीमा की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में लव जिहाद के बिल को मंजूरी, अधिकतम 10 साल की सजा और एक लाख जुर्माने का प्रावधान

शिवसेना के संपादकीय में विपक्ष पर हमला, UPA का नेतृत्व शरद पवार को सौंपने की वकालत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget