एक्सप्लोरर

Defence Expo 2020: पीएम मोदी ने वर्चुअल फायरिंग रेंज में लगाया निशाना, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अधिक दिनों तक आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आधुनिक हथियारों और वर्चुअल फायरिंग रेंज का जायजा लिया. वहां मौजूद एक्सपर्ट ने हथियारों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी. पीएम मोदी ने असॉल्ट राइफल से वर्चुअल फायरिंग रेंज में निशाना भी लगाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वर्चुअल फायरिंग रेंज एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें बिना गोली के खर्च के तकनीक के माध्यम से निशाना लगाया जाता है. निशाना लगाने वाले को वास्तविक फायरिंग का अनुभव होता है. सैनिकों को ट्रेनिंग देने की यह एक सस्ती और सुरक्षित तकनीक है.

लखनऊ के वृंदावन योजना परिसर में शुरू हुए इस डिफेंस एक्सपो में आधुनिक हथियार बनाने वाली दुनिया भर की एक हजार से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद हथियारों का लाइव प्रदर्शन भी देखा. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे.

डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग में आत्मनिर्भर होगा देश

पांच दिनों तक चलने वाले लखनऊ डिफेंस एक्सपो में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत आने वाले समय में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग में न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि दुनिया का एक बड़ा निर्यातक भी बनेगा. पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया प्रोग्राम से देश की ताकत बढ़ने के साथ ही युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा.

5 बिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य

मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अधिक दिनों तक आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है. उन्होंने आने वाले 5 वर्षों में देश की रक्षा उत्पादों का निर्यात लक्ष्य पांच बिलियन डॉलर रखा है. गौरतलब है कि लखनऊ डिफेंस एक्सपो 2020 उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अपनी तरह की पहली एक्सपो है.

डिफेंस एक्सपो में विश्व के कई देशों से आधुनिक रक्षा उत्पादों के साझा विनिर्माण को लेकर समझौता होने की भी संभावना है. डिफेंस एक्सपो 2020 का थीम 'भारत: द इमर्जिंग डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब' है. जबकि इसका मुख्य लक्ष्य 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ डिफेंस' पर होगा.

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, मंत्रियों की संख्या पर संशय बरकरार

राहुल की मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- युवा डंडा मारेंगे, अमित शाह के भाषण को बताया ‘कूड़ा’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget