एक्सप्लोरर

Vanijya Bhawan: पीएम मोदी ने नए वाणिज्य भवन का किया उद्घाटन, NIRYAT पोर्टल भी लॉन्च

NIRYAT Portal Launch: केंद्र सरकार द्वारा भारत के विदेश व्यापार से संबंधित अहम जानकारी तक आसान पहुंच के लिए NIRYAT को हितधारकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में आंका गया है.

PM Narendra Modi Inaugurates Vanijya Bhawan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर वाणिज्य भवन (Vanijya Bhawan) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने NIRYAT पोर्टल भी लॉन्च किया. इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि व्यापार के सालाना विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय आयात-निर्यात रिकॉर्ड (Import Export Record), सरकार द्वारा सभी हितधारकों को अहम और वास्तविक डेटा प्रदान करने के लिए NIRYAT पोर्टल की शुरूआत की गई है. 

केंद्र सरकार द्वारा भारत के विदेश व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तक आसान पहुंच के लिए NIRYAT को हितधारकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में आंका गया है. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे. 

वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में वाणिज्य भवन का उद्घाटन और NIRYAT पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कि सरकार पिछले आठ वर्षों से नागरिक केंद्रित शासन सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. आज हमने इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. आज देश को एक नए और आधुनिक व्यावसायिक भवन और NIRYAT पोर्टल की सौगात मिल रही है.

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधार-PM

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वाणिज्य भवन इस कालखंड में कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की भी निशानी है. उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि शिलान्यास के वक्त मैंने इनोवेशन और ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया था. हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46वें स्थान पर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है. ये दोनों व्यापार और वाणिज्य से जुड़ी हमारी शासन-विधि में पॉजिटिव बदलाव और आत्मनिर्भर भारत की हमारी आकांक्षा को बतलाती है.

'वोकल फॉर लोकल' अभियान पर जोर

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि केंद्र सरकार 'वोकल फॉर लोकल अभियान', 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' स्कीम के जरिए जो स्थानीय उत्पादों पर बल दे रही है उससे भी एक्सपोर्ट बढ़ाने में काफी मदद मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 सालों में भारत ने लगातार निर्यात बढ़ाने के साथ-साथ इससे जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश की है. आज सरकार का हर मंत्रालय निर्यात बढ़ाने पर जो दे रहा है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Political Crisis: ठाकरे की बैठक में पहुंचे मात्र 13 विधायक, संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे गुट के MLA संपर्क में, संख्या भी बताई

Bank Scam: देश के एक और बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश, 34 हजार करोड़ से भी ज्यादा रूपयों का हेरफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget