एक्सप्लोरर

PM Modi Launch Atal Bridge: पीएम मोदी ने किया 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन, बोले- इतिहास बनाने के लिए इसे याद रखना जरूरी

PM Modi Lanuch Atal Bridge: PM नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शहर में साबरमती नदी पर केवल पैदल चलने वाले अटल ब्रिज का उद्घाटन किया. नगर निगम ने इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा है.

Atal Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार (27 अगस्त) को गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmadabad) में साबरमती नदी (Sabarmati River) पर अटल ब्रिज (Atal Bridge) का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati Riverfront) पर आयोजित खादी उत्सव कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित किया. इसी जगह से प्रधानमंत्री ने फुट ओवर ब्रिज को लॉन्च किया. वहीं, उद्घाटन से एक दिन पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुल की तस्वीरें शेयर की थी. उन्होंने लिखा- "क्या अटल ब्रिज शानदार नहीं दिखता!" चलिए साबरमती नदी पर बने फुटओवर ब्रिज के बारे में महत्वपूर्ण बातें जानते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शहर में साबरमती नदी पर केवल पैदल चलने वाले अटल ब्रिज का उद्घाटन किया. नगर निगम ने इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा है. आकर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला ये पुल बीच में लगभग 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है और रिवरफ्रंट के पश्चिमी छोर पर फूलों के बगीचे और पूर्वी पर आने वाले कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है.

जानिए पीएम मोदी ने अटल ब्रिज को लेकर क्या कहा
अटल ब्रिज का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अटल ब्रिज साबरमती नदी के दो किनारों को ही आपस में नहीं जोड़ रहा बल्कि ये डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है." उन्होंने कहा, "इसकी डिजाइन में गुजरात के मशहूर पतंग महोत्सव का भी ध्यान रखा गया है. साबरमती का ये किनारा आज धन्य हो गया है." पीएम ने आगे कहा, 'इतिहास साक्षी है कि खादी का एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया, उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया. खादी का वही धागा विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है.'

7500 बहनों-बेटियों ने चरखे पर सूत कातकर रचा इतिहास
पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आजादी के आंदोलन के समय जिस खादी को गांधी जी ने देश का स्वाभिमान बनाया, उसी खादी को आजादी के बाद हीन भावना से भर दिया गया है. इस वजह से खादी और खादी से जुड़ा ग्रामोद्योग पूरी तरह तबाह हो गया. खादी की ये स्थिति विशेष रूप से गुजरात के लिए बहुत ही पीड़ादायक थी."

पीएम मोदी ने फिर दोहराए 5 प्रण 
प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है. 15 अगस्त को लाल किले से मैंने पंच-प्रणों की बात कही थी. साबरमती के तट पर इस पुण्य जगह पर मैं पंच-प्रणों को फिर दोहराना चाहता हूं." पीएम ने कहा, "पहला- देश के सामने विराट लक्ष्य, विकसित भारत बनाने का लक्ष्य. दूसरा- गुलामी की मानसिकता का पूरी तरह त्याग. तीसरा- अपनी विरासत पर गर्व. चौथा- राष्ट्र की एकता बढ़ाने का पुरजोर प्रयास. पांचवा- नागरिक कर्तव्य"

यहां जानिए 'अटल ब्रिज' के बारे में महत्वपूर्ण बातें

  • केवल पैदल यात्री 'अटल ब्रिज' साबरमती नदी पर एक फुट-ओवर ब्रिज है, जिसे एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है.
  • 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल करके पुल का निर्माण किया गया है.
  • आकर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला ये पुल लगभग 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है.
  • पुल की छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है.
  • एफओबी नदी के पश्चिमी छोर पर फूलों के बगीचे और पूर्वी छोर पर आने वाले कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है.
  • पैदल चलने वालों के अलावा साइकिल चालक भी यातायात से बचते हुए नदी पार करने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग इसे निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से या रिवरफ्रंट के सैरगाह से संपर्क कर सकते हैं.
  • ये लोगों को जलाशय के बीच से रिवरफ्रंट देखने की अनुमति देगा.

पैदल और साइकिल सवार के लिए बना पुल
अटल ब्रिज (Atal Bridge) पर पैदल चलने वालों के अलावा साइकिल चालक भी इस पुल का इस्तेमाल नदी पार करने के लिए कर सकते हैं. ये लोगों को नदी के किनारे के बीच से नदी के किनारे को देखने को मिलेगा. पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से या रिवरफ्रंट (Riverfront) के सैरगाह से संपर्क कर सकते हैं. अटल ब्रिज में 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल करके बनाया गया है, जबकि छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है. 

यह भी पढ़ेंः

Ghulam Nabi Azad के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, बोले- 'नेताओं के चपरासी देते हैं ज्ञान'

Congress Resignation: गुलाम नबी आजाद से सिंधिया तक.. कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का राहुल पर निशाना, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget