एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train Launching: देश को मिली 9 वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने कहा- नौ साल में हमारी सरकार ने देश का रेल बजट आठ गुना किया

Vande Bharat Trains Launching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेन लेकर आए. आज देश को 9 नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं.

Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इन वंदे भारत ट्रेनों के जरिए इन सभी राज्यों में न सिर्फ यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी. पीएम मोदी ने सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. देशभर के कई रूटों पर पहले से ही वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. ऐसे में इन ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा भी बड़ा होने वाला है. 

ये नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 11 राज्यों में चलने वाली हैं. इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं. वंदे भारत ट्रेनों के जरिए इन राज्यों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा. पीएम मोदी ने इस मौके पर लोगों को संबोधित भी किया. वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत पर इन 11 राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य आला-अधिकारी भी मौजूद रहे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इसमें हिस्सा लिया.

11 राज्यों के लोगों को मिली वंदे भारत की सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कनेक्टिविटी के विस्तार का ये अभूतपूर्व अवसर है. इंफ्रास्ट्रक्चर की स्पीड देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खा रही है. आज का भारत यही चाहता है. पीएम ने कहा कि आज एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होना. इसका ही एक उदाहरण है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात समेत 11 राज्यों के लोगों को आज वंदे भारत की सुविधा मिली है. 

वंदे भारत से 1.1 करोड़ लोगों ने किया सफर

पीएम मोदी ने बताया कि नई वंदे भारत ट्रेनें पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं. ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश और नए उमंग का प्रतीक हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि वंदे भारत का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इस ट्रेन से अब तक 1.1 करोड़ लोग सफर कर चुके हैं. देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 25 वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिली है. इसमें अब 9 और वंदे भारत एक्सप्रेस जुड़ जाएंगी. जल्द ही देश के हर हिस्से तक वंदे भारत चलेगी.

वंदे भारत से बढ़ा पर्यटन

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रेन उन लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गई है, जो सफर का समय कम से कम रखना चाहते हैं. वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है. जिन जगहों तक वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है, वहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं. हर देश का हर व्यक्ति अपने भारत की उपलब्धियों पर गर्व कर रहा है. 

जी20 से लेकर चंद्रयान-3 पर क्या बोले पीएम? 

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता ने लोगों की उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है. आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग ने हौसला दिया है कि कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है. जी20 की सफलता ने दिखाया है कि भारत के पास डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी की कितनी अद्भुत ताकत है. आज भारत की कूटनीति सफलता की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दी महिलाओं को बधाई

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए लाए गए नए आरक्षण बिल को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है. इसकी वजह से हर सेक्टर में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की चर्चा हो रही है. आज कई सारे रेलवे स्टेशनों का संचालन भी महिलाओं के जरिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए महिलाओं को दी बधाई. 

भारतीयों का समय बचाने के लिए लाए वंदे भारत

पीएम मोदी ने बताया कि देश में ट्रांसपोर्टेशन में कम से कम खर्च हो, इसके लिए नई लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई गई है. इन सब पॉलिसी का मकसद भारतीयों का समय बचाना है. ये सभी वंदे भारत ट्रेनें इसी भावना के साथ लाई गई हैं. भारतीय रेलवे देश के सबसे गरीब व्यक्ति की सहयात्री है. हमारे यहां एक दिन में जितने लोग ट्रेन से सफर करते हैं, उतना तो कई देशों की आबादी भी नहीं है. हमारी सरकार भारतीय रेलवे के कायाकल्प में जुटी है.

9 साल में आठ गुना बढ़ा रेल बजट

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने रेल बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है. 2014 में भारत का रेल बजट जितना था, उसके मुकाबले इस साल आठ गुना ज्यादा बजट किया गया है. नई ट्रेन, नए रूट्स, नए स्टेशन पर लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में अभी भी कई सारे पुराने स्टेशन मौजूद हैं. इसलिए विकसित होते भारत को अब इन स्टेशन को भी विकसित करने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में होगा 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम', मन की बात में PM मोदी ने बताया क्या होगा इस कार्यक्रम में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget