एक्सप्लोरर

सूरत में बोले पीएम मोदी- नोटबंदी से रियल एस्टेट में काला धन रुका, घर बनाना-खरीदना सस्ता हुआ

मोदी ने कहा, ‘‘मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ. यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके.

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर नोटबंदी को सही ठहराया है. पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में एक रैली में कहा है कि नोटबंदी के कारण मकानों की कीमतों में कमी आई और आकांक्षी युवाओं के लिए किफायती दरों पर अपना मकान खरीदना और बनाना सस्ता हुआ. मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जितने काम किए हैं, यदि उतने काम पिछली सरकार को करने होते तो उसे ‘और 25 साल’ का वक्त लग गया होता.

नोटबंदी और ‘रेरा’ जैसे फैसलों से काले धन पर लगाम लगी- मोदी

सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ. यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके. रियल एस्टेट क्षेत्र में काला धन रखा जाता था, लेकिन नोटबंदी और ‘रेरा’ (रियल एस्टेट नियामक अधिकरण) जैसे फैसलों से हमने इस पर लगाम लगाई.’’

पिछले चार साल के दौरान सरकार ने 1.30 करोड़ मकान बनाए- मोदी

पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ‘उड़ान’ (उड़े देश का हर नागरिक) योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के लिए उड़ान भरना काफी आसान हुआ और इससे देश के उड्डयन क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी. उन्होंने यह दावा भी किया कि एनडीए शासन के पिछले चार साल के दौरान उनकी सरकार ने 1.30 करोड़ मकान बनाए हैं जबकि पिछली यूपीए सरकार के शासनकाल में महज 25 लाख मकान बनाए गए.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 साल से देश में ‘‘त्रिशंकु संसद’’ थी, जिसके कारण प्रगति प्रभावित हुई. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन चार साल पहले लोगों ने पूर्ण बहुमत देने के लिए वोट किया जिसके बाद देश तेजी से विकास कर रहा है.’’

यह भी पढ़ें-

बेरोजगारी आंकड़ों को लेकर विवाद: NSC के दो सदस्यों के इस्तीफे पर सरकार की सफाई- आयोग ने कभी आपत्ति नहीं जताई अमित शाह का तंज- गठबंधन बना तो हर रोज बदलेगा PM, सोम को मायावती तो मंगल को अखिलेश, बुध को...

पीएम के नाले से गैस वाले बयान पर राहुल की चुटकी, कहा- मोदी जी अपने सामने पाइप लगाओ, देखें गैस निकलती है आरक्षण: समझें क्या है 13 प्वाइंट रोस्टर जिसके खिलाफ कल तेजस्वी दिल्ली में निकालेंगे मार्च वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget