एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी का बीकानेर दौरा, करणी माता मंदिर में टेका माथा, देशनोक स्टेशन का किया उद्घाटन

PM Modi Bikaner Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर के देशनोक में फिर से बनाए गए रेलवे स्टेशन का उद्धाटन किया. उन्होंने करणी माता मंदिर में दर्शन भी किए.

PM Modi Bikaner Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर दौरे पर हैं. उन्होंने गुरुवार सुबह यहां करणी माता मंदिर में दर्शन किए और माथा टेका. पीएम मोदी ने पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया. उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने बीकानेर जिले में रेलवे, सड़क, बिजली, जल और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. प्रधानमंत्री देश में रेलवे को और बेहतर बनाने की प्रक्रिया में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया है.

पीएम मोदी ने आतंकियों को दिखाया आईना 

पीएम मोदी ने बीकानेर में कहा, ''आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता से कहना चाहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोच चुके थे कि भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं.''

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

पीएम मोदी के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद भी कहा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ''अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ है. 26,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद.''

राजस्थान को मिली रेलवे की सौगात 

पीएम मोदी ने 58 किलोमीटर लंबी चूरू-सादुलपुर रेलवे लाइन की आधारशिला रखी. उन्होंने सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर), फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर), फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की परियोजना का उद्घाटन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, पूरे हालात पर नजर
LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, हालात पर नजर
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget