एक्सप्लोरर

Lata Deenanath Mangeshkar Award: कल एक मंच पर साथ दिखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे, जानें वजह

PM Narendra Modi and CM Uddhav Thackrey: 24 अप्रैल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक मंच पर साथ दिखेंगे.

Award Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कल एक मंच पर साथ नजर आ सकते हैं. दरअसल कल यानी 24 अप्रैल दिन रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे. इस प्रोग्राम में राज ठाकरे के उपस्थित रहने की संभावना है.

लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति पीएम मोदी

आपको बता दें कि लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड की शुरूआत की जा रही है. ये अवार्ड हर साल एक व्यक्ति को दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवार्ड को पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे. लता मंगेशकर के प्रति पीएम मोदी के लगाव को सभी जानते हैं, वो उन्हें अपनी बड़ी बहन मानते थे.

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संगीत विद्यालय का नाम स्वर कोकिला एवं महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर रखने का फैसला किया.

पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे करेंगे मंच साझा

महाराष्ट्र की राजनीति में जो उथल-पुथल मची हुई है उसको देखते हुए ये मौका बेहद ही खास होने वाला है. इससे पहले पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे साल 2021 में एक साथ मिले थे. उधर पीएम मोदी के इसी दौरे को लेकर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्लान भी कैंसिल कर दिया है. इन लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है.

Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र के CM के आवास के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने पर अड़े राणा दंपति को नोटिस

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget