एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी आज गुजरात के लिए होंगे रवाना, दो दिवसीय दौरे में कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM Narendra Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों के गुजरात के दौरे पर रवाना होंगे. वो इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे साथ ही 18 जून को उनकी मां का जन्मदिन भी है.

PM Modi In Ahmadabad: इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को मद्देनजर रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुजरात का दौरा (Gujarat Visit) एक बार फिर करेंगे और राज्य को 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी आज शाम अहमदाबाद (Ahamdabad) पहुंचेंगे. रात को राजभवन में रुकेंगे. पीएम मोदी कल यानी 18 जून को सुबह 9.15 बजे पावागढ़ (Pawagarh) में पुनर्विकसित श्री कालिका माता मंदिर (Shri Kalika Mata Temple) का उद्घाटन करेंगे. मंदिर का उद्घाटन (Temple Inauguration) करने के बाद कल सुबह 11.30 बजे विरासत वन की यात्रा करेंगे. दोपहर करीब 12:30 बजे वे वडोदरा (Vadodara) में गुजरात गौरव अभियान में भाग लेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी 16 हजार करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा गुजरात केंद्रीय विश्व विद्यालय का शिलान्यास और मुख्यमंत्री मातृशक्तिय योजना की शुरुआत भी करेंगे. 18 जून को प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का 100वां जन्मदिन है. कल पीएम मोदी अहमदाबाद में ही होंगे. उम्मीद की जा रही है पीएम मोदी अपनी मां से भी मुलाकात कर सकते हैं.

10 जून को किया था दौरा

बता दें कि इससे पहले 10 जून को भी पीएम गुजरात दौरे पर थे जहां उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. इस दौरान पीएम ने गुजरात में अंतरिक्ष क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत के कदम को मजबूत करते हुए अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र मुख्यालय का उद्घाटन किया था.

अपने गुरु से की मुलाकात और तस्वीर वायरल

वहीं पिछली यात्रा के दौरान पीएम (PM Modi) की एक बेहद खास तस्वीर (Special Picture of Gujarat Visit) सामने आई है. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री (PM Modi) अपने चाहने वालों के घेरे में नहीं है, बल्कि उस शख्स से मिल रहे हैं, जिन्होंने बचपन में उन्हें पढ़ाया था. दरअसल पीएम ने नवसारी (Navsari) में अपने पूर्व स्कूली शिक्षक (School Teacher) से मुलाकात की थी. उनके स्कूल टीचर का नाम जगदीश नाइक (Jagdish Naik) है. प्रधानमंत्री (PM Modi) की अपने शिक्षक के साथ की गई मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने टीचर को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं, वहीं उनके पूर्व स्कूल टीचर उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: मां के 100वें जन्मदिन पर गुजरात में उनके साथ होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, लेंगे आर्शीवाद

ये भी पढ़ें: Central University of Gujarat: गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिलेगा स्थायी परिसर, प्रधानमंत्री इस तारीख को रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget