एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौरा, रैली को करेंगे संबोधित

Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं. गुजरात में विधानसभा चुनाव होने को हैं इसलिए ये दौरा अहम है.

PM Modi Gujata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज गुजरात दौरे पर जाएंगे और राज्य के अनेक हिस्सों में सार्वजनिक समारोहों में भाग लेंगे. इस बात की जानकारी राज्य सरकार ने दी है. गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं. मोदी 28 मई को सुबह 10 बजे राजकोट (Rajkot) जिले की जसदण तहसील में अटकोट गांव में पटेल सेवा समाज द्वारा निर्मित एक अस्पताल का उद्घाटन (Hospital Inaugration) करेंगे.

इसके अलावा राजकोट-भावनगर राजमार्ग पर स्थिति 200 बिस्तर वाले केडी परवाडिया मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण 40 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे. शाम में मोदी गांधीनगर में ‘सहकार सम्मेलन’ में भाग लेंगे और अनेक सहकारी समितियों के करीब 10,000 निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.

गुजरात में इस मौके पर पीएम मोदी और शाह होंगे साथ

अमित शाह सुबह द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे और उसके बाद पास में स्थित तटीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे. सहकार सम्मेलन में वो इफको, कलोल में एक नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे. गांधीनगर में गुजरात का सहकारी क्षेत्र पूरे देश के लिए एक आदर्श रहा है. राज्य में सहकारी क्षेत्र में 84,000 से अधिक समितियां हैं. इन मंडलियों से करीब 231 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं. राज्य में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम के तहत विभिन्न सहकारी समितियों के नेताओं के साथ महात्मा मंदिर, गांधीनगर में 'समृद्धि से सहयोग' विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. संगोष्ठी में राज्य की विभिन्न सहकारी समितियों के 7,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे.

इफको नैनो यूरिया सयंत्र का भी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से कलोल में इफको निर्मित नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे. नैनो यूरिया के उपयोग के माध्यम से फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए एक अल्ट्रामॉडर्न नैनो उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया है. यह संयंत्र प्रतिदिन 500 मिलीलीटर की लगभग 1.5 लाख बोतलों का उत्पादन करेगा.

अमित शाह का आज का कार्यक्रम

  • अमित शाह दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचेगे, द्वारिका मंदिर में दर्शन और पूजन, गांधीनगर में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे जहां पर मोदी भी रहेंगे.
  • सुबह 11 बजे – श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन व पूजन.
  • दोपहर 12 बजे- राष्ट्रीय तटीय पुलिस अकादमी (NACP) का दौरा व प्रशिक्षुओं के साथ संवाद
  • शाम 4 बजे- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘सहकार से समृद्धि' सम्मेलन को संबोधित करेंगे साथ ही इफ्को कलोल इकाई में विश्व के पहले 'नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र' का लोकार्पण भी करेंगे.

अमित शाह का कल का कार्यक्रम

  • सुबह 10:00 बजे, गोधरा- पंचामृत डेयरी में विभिन्न कार्यक्रम
  • P.D.C बैंक के मुख्यालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन एवं मोबाइल ATM वैन का शुभारम्भ
  • ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ
  • विभिन्न राज्यों में स्थित पंचमहल डेयरी के प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन एवं शिलान्यास
  • पुरस्कार वितरण

ये भी पढ़ें: Breaking News Live: आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी और अमित शाह, उपचुनाव में प्रचार के लिए चंपावत जाएंगे CM योगी

ये भी पढ़ें: PM Modi Flies Drone: पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाकर सबको चौंकाया, बताया- क्या है उनका सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget