एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-शी जिनपिंग ने लिया संकल्प, कहा- आतंकवाद की चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामना

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ साझी चुनौतियां हैं और दोनों नेता इससे निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे.

मामल्लापुरमः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने तमिलनाडु के मामल्लापुरम यानी महाबलीपुरम में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने पर जोर देने के अलावा पाकिस्तान के आतंकवाद और कट्टरपंथ की चुनौतियों का मिलकर सामना करने का भी संकल्प लिया.

दोनों नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया कि दोनों देश बहुत जटिल और बहुत विविध हैं. भारत और चीन दोनों ही बड़े देश हैं और कट्टरता दोनों के लिए चिंता का विषय है. इस बात पर सहमति भी थी कि दोनों एक साथ काम करेंगे, ताकि कट्टरता और आतंकवाद के खिलाफ कारगर उपाय हो सकें. यह एक आम चुनौती है जिसे दूर करने के लिए मिलकर काम करना होगा.

विदेश सचिव विजय गोखले ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों नेताओं ने रात्रिभोज के दौरान ढाई घंटे बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अपनी-अपनी राष्ट्रीय दूरदृष्टि एवं शासन संबंधी प्राथमिकताओं समेत कई मामलों पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने आतंकवाद के कारण दोनों देशों के सामने पैदा हो रही चुनौतियों पर चर्चा की.

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को स्वीकार किया गया कि दोनों देश बहुत जटिल और बहुत विविध हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि भारत एवं चीन बड़े देश हैं, दोनों के लिए कट्टरपंथ चिंता का विषय है और दोनों मिलकर काम करेंगे ताकि कट्टरपंथ एवं आतंकवाद हमारे बहु-सांस्कृतिक, बहु-जातीय, बहु-धार्मिक समाजों को प्रभावित नहीं कर पाए.’’

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ साझी चुनौतियां हैं और दोनों नेता इससे निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की और मोदी ने बातचीत के दौरान (चीन के साथ भारत के) व्यापार घाटे का भी मुद्दा उठाया. पीएम मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए शी शुक्रवार को यहां पहुंचे थे.

शी जिनपिंग और पीएम मोदी की आज की मुलाकात खत्म, डिनर में लिया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद

मोदी-जिनपिंग मुलाकात, जुबान से ज्यादा बॉडी लैंग्वेज की बात ! Master Stroke

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget