एक्सप्लोरर

धरती पर वापसी के बाद भारत आएंगी सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी ने 'देश की बेटी' को लिखी चिट्ठी

पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को चिट्ठी लिखकर भारत आने का न्योता दिया है. पीएम ने लिखा, 'भले आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन हमारे दिलों के बहुत करीब हैं.'

PM Modi letter to Sunita Williams: नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर करीब नौ महीने बिताने के बाद धरती पर आने वाले हैं. SpaceX का कैप्सूल क्रू-9 आईएसएस में फंसे सुनीता और विल्मोर को लेकर रवाना हो चुका है. धरती पर आने के बाद सुनीता विलियम्स जल्द ही भारत आ सकती हैं. पीएम मोदी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर भारत आने का न्योता दिया है. 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी की ओर से सुनीता विलियम्स को लिखे गए लेटर को शेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा, 'भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं.' 

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को ये चिट्ठी एक मार्च को लिखी थी. इसमें पीएम ने कहा, 'मैं भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं भेज रहा हूं. आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात फेमस एस्ट्रोनॉट माइक मैसिमिनो से हुई. बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है. इस चर्चा के बाद मैं आपको लेटर लिखने से खुद को रोक नहीं सका.'

आपके बारे में ट्रंप-बाइडेन से भी पूछा: पीएम मोदी

उन्होंने लिखा, 'जब मैंने राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडेन से अमेरिका की यात्रा के दौरान मुलाकात की तो मैंने हमेशा आपके बारे में पूछा. 140 करोड़ भारतीय आपके उपलब्धियों पर हमेशा गर्व करते आए हैं. हाल के घटनाक्रम आपकी प्रेरणादयक दृढ़ता को सामने लेकर आए हैं. भारत के लोग आपकी अच्छी सेहत और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'

पीएम ने सुनीता से 2016 की मुलाकात को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि आपकी मां बोनी पांड्या आपकी सुरक्षित वापसी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि स्वर्गीय दीपक भाई का आशीर्वाद भी आपके साथ है. मुझे याद है जब मैं 2016 में अमेरिका की यात्रा पर गया था तो आपके साथ उनसे भी मिला था. अंतरिक्ष से लौटने के बाद हम आपसे भारत में मिलने के इच्छुक हैं. देश की महान बेटी की मेजबानी भारत के लिए खुशी की बात होगी. इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के पति माइकेल विलियम्स को भी शुभकामनाएं दीं. आपको और बुच विल्मोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं. 

यह भी पढ़ें- कब और कहां देख सकते हैं सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की लाइव स्ट्रिमिंग, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को धरने से हटाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा- 'दिल्ली पुलिस ने मुझे...'
सोनम वांगचुक को धरने से हटाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा- 'दिल्ली पुलिस ने मुझे...'
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget