एक्सप्लोरर

थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

थाईलैंड में BIMSTEC सम्मेलन के बाद पीएम मोदी 4 अप्रैल को ही श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया था.

PM Modi Thailand and Srilanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 3-4 अप्रैल को थाईलैंड के बैंकॉक का दौरा करेंगे. वह 4 अप्रैल को छठे BIMSTEC देशों की बैठक में शामिल होंगे. इस बार BIMSTEC की मेजबानी थाईलैंड की ओर से की जा रही है. 

BIMSTEC देशों की यह फिजिकल बैठक 2018 में काठमांडू के बाद आयोजित की जा रही है. मार्च 2022 में श्रीलंका के कोलंबो में 5वीं बैठक का आयोजन वर्चुअली रूप में किया गया था. 3-4 अप्रैल को बैंकॉक में आयोजित होने वाली छठी BIMSTEC बैठक में विभिन्न देशों के बीच सहयोग को अधिक गति देने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श हो सकता है. भारत BIMSTEC देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए पहल कर रहा है. इनमें सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क, खाद्य, ऊर्जा, जलवायु और मानव सुरक्षा में सहयोग करने के साथ-साथ आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाना शामिल है. 

थाईलैंड के पीएम के साथ 3 अप्रैल को बैठक करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BIMSTEC देशों के बीच बैठक से पहले 3 अप्रैल, 2025 को थाईलैंड के पीएम के साथ मीटिंग करेंगे. इसमें दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा और देशों के बीच भविष्य की साझेदारी को लेकर बात करेंगे. भारत और थाईलैंड समुद्री सीमा साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृति, भाषायी और धार्मिक संबंध हैं.

4 अप्रैल को श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी

थाईलैंड में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी 4 अप्रैल को ही श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे. वह 6 अप्रैल तक कोलंबो के दौरे पर रहेंगे. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 

राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले भारत दौरे पर आए थे दिसानायके

पीएम मोदी ने आखिरी बार 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था. श्रीलंका का राष्ट्रपति बनने के बाद अनुरा दिसानायके ने भी अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का राजकीय दौरा किया था. भारत और श्रलंका के बीच मजबूत सांस्कृति और ऐतिहासिक रिश्ता है. प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी, भारत की 'पड़ोसी पहले', महासागर (सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की नीति और हिंद-प्रशांत में दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराती है. 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget