एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी 20 नवंबर को जाएंगे सोमनाथ मंदिर, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Gujarat Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में डबल इंजन की सरकार को दोहराने के लिए गुजरात के वलसाड जिले के वापी शहर में एक रोड शो के साथ एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi In Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 19 नवंबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (20 नवंबर) को सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. उसके बाद सुबह 11 बजे वेरावल में रहेंगे. दोपहर 12:45 बजे धोराजी में होंगे. अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाद में शाम 6:15 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को गांधीनगर लौट आएंगे और रात में राजभवन में आराम करेंगे.

गुजरात के वलसाड जिले के लोग शनिवार को अपने जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की खबर से उत्साहित थे. गुजरात के वापी शहर के निवासी पीएम मोदी के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में डबल इंजन की सरकार को दोहराने के लिए गुजरात के वलसाड जिले के वापी शहर में एक रोड शो करेंगे. साथ ही पीएम मोदी यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

वापी में पीएम मोदी करेंगे रोड शो

वापी के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बीएन दवे ने पुलिस अधीक्षक (SP) और रोड शो के आयोजक के साथ प्रधानमंत्री की रैली के मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान वापी डीएसपी ने एएनआई को बताया कि हम प्रधानमंत्री की रैली के लिए मार्ग और अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रशासन और आयोजक की ओर से जो भी तैयारियां की गई हैं, हम उसकी जांच कर रहे हैं. पुलिस भी उसी हिसाब से मुस्तैद है. एहतियात के तौर पर हमने इलाके की घेराबंदी कर दी है क्योंकि यह एक रोड शो है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. हम सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को अनुमति देंगे.

चुनाव की घोषणा के बाद दूसरा पीएम का दौरा

दरअसल, पीएम मोदी का गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ये दूसरा गुजरात दौरा होगा. इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन महीने में तीन बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने गुजरात के लिए मेट्रो, वंदे भारत ट्रेन और अस्पताल से लेकर हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था. 

गुजरात में दो चरणों में होगा मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) इस बार दो चरणों में होगा. पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होंगे और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. वहीं, हिमाचल चुनाव (Himachal Pradesh Election) के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election) के नतीजे भी 8 दिसंबर को जारी होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kashi Visit: 'ये भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र', काशी तमिल संगमम के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget