एक्सप्लोरर

आर्थिक प्रगति में तेजी के लिये के लिये प्रधानमंत्री मोदी का टीम इंडिया पर जोर: राजीव कुमार

कल नीति आयोग की बैठक के बाद आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 तक 5 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये टीम इंडिया पर जोर दिया है. इसके लिए सभी राज्यों को भी सामूहिक प्रयास करने होंगे.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये टीम इंडिया पर जोर दिया है और कहा है कि भारत राज्यों के सहयोग से 2024 तक 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने यह जानकारी दी.

नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक के बाद राजीव कुमार ने कहा, ‘‘बैठक में प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और 2024 तक 5 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये टीम इंडिया पर जोर दिया. उनका कहना था कि केंद्र और राज्यों के सहयोग से ही यह हासिल किया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था राज्यों से ही चलेगी.’’

इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को 5000 अरब डालर का करने के लिये सभी राज्यों को प्रयास करना होगा. वे अपना लक्ष्य तय करेंगे और उसे हासिल करने की दिशा में काम करेंगे. इसी प्रकार, निर्यात के मामले में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से निर्यात पर जोर देने को कहा और उन्हें इस मामले में प्रतिस्पर्धी बनने पर बल दिया.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष के अनुसार बैठक में पांच एजेंडे, वर्षा जल संचयन, सूखे की स्थिति और राहत उपाय, पिछड़ों जिलों में विकास में तेजी, कृषि क्षेत्र में बदलाव, नक्सल प्रभावित जिलों पर विशेष जोर के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई और सभी राज्यों ने अहम सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि बैठक में जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया.

सूखे और बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिये राज्यों उससे जुड़े नियमों की समीक्षा की जरूरत को रेखांकित किया गया और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिया. कुमार ने कहा कि बैठक में सभी राज्यों का कृषि पर जोर रहा और संरचनातमक सुधारों के लिये एक उच्च स्तरीय कार्य बल के गठन का निर्णय किया गया. इसमें कुछ केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बारे में एक-दो दिन में घोषण की जाएगी.

बैठक में कृषि प्रसंस्करण, मूल्य वर्द्धन और कृषि विविधीकरण पर विशेष जोर दिया गया. कुमार के अनुसार बैठक में पिछड़ा जिलों में विकास की रफ्तार तेज करने की योजना को सभी राज्यों से सराहा. इसे अब प्रखंड स्तर पर ले जाने का प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि अगर देश के पिछड़े जिले राष्ट्रीय स्तर पर आ जाएं तो सभी आंकड़े बदल जाएंगे.

कुमार के अनुसार नक्सल प्रभावित जिलों और हिंसा पर भी व्यापक चर्चा हुई. राज्यों के मिलकर काम करने और जरूरी सूचना साझा करने से नक्सली हिंसा पर अंकुश लगा है. उन्होंने कहा कि बैठक में गृह मंत्री ने इस मामले में हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया. बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र से राज्यों को दी जाने वाली राशि लगभग दोगुनी हुई है.

कुमार के अनुसार 2011-12 से 2014-15 तक राज्यों को केंद्र से 20 लाख करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई जो चार साल में 97 फीसदी बढ़कर 41 लाख करोड़ रुपये पहुंच गयी है. इसी प्रकार, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिये राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. यह पूछे जाने पर कि कौन-कौन से राज्यों ने विशेष दर्जा देने की मांग की, कुमार ने इसका उत्तर देने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस बारे में कुछ भी कहने में असमर्थ हैं. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति एक अवसर है और हमें इसका लाभ उठाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget