एक्सप्लोरर

Yoga Day 2023: पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया योग, क्या कुछ बोले प्रधानमंत्री?

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं. बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाया गया, जिसका नेतृत्व पीएम मोदी ने किया.

International Yoga Day 2023: 21 जून, 2023 को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी योग किया. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे बताया गया कि लगभग हर राष्ट्रीयता का यहां प्रतिनिधित्व है और हम सभी को यहां लाने का एक अद्भुत कारण है- योग. योग का अर्थ है जोड़ना. आपका एक साथ आना योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है.''

कॉपीराइट फ्री है योग- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी मुक्त है.'' उधर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''मुझे याद है, 9 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में यहीं पर मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला.''

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन में योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया. योग दिवस के माध्यम से एकता और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष इसकी थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई. योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है.

गणमान्य लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

योग कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष साबा कोरोसी, उप महासचिव अमीना मोहम्मद और कई अन्य राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. न्यूयॉर्क में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो संदेश के माध्यम से मध्य प्रदेश के जबलपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में मनाए गए उत्सव को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ''भारत के आह्वान पर 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है.''

193 देशों ने जताई थी योग दिवस मनाने पर सहमति

पीएम मोदी ने 2014 में रिकॉर्ड संख्या में देशों के समर्थन को भी याद किया जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव पेश किया गया था. बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान योग के लिए समर्पित एक दिन का विचार रखा था. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से हर वर्ष 21 जून की तारीख पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सहमति जताई थी.

योग के बाद क्या हैं PM मोदी के कार्यक्रम?

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे. वह नेशनल साइंस फाउंडेशन में ‘भविष्य के लिए कौशल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन भी नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा करेंगीं. इसके बाद उद्योगपतियों के साथ पीएम मोदी की बैठक निर्धारित है. राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की अगवानी करेंगे. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज भी रखा गया है, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन करेंगे. 

यह भी पढ़ें- विपक्षी 'केमेस्ट्री' के जवाब में बीजेपी बना रही अपना अंकगणित; पढ़िए बिहार-यूपी और झारखंड का क्लीन स्विप प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget