एक्सप्लोरर

PM Modi- Joe Biden Talks: बाइडेन से बातचीत में पीएम मोदी ने की बूचा नरसंहार की निंदा, जानें रूस-यूक्रेन जंग पर क्या कहा

दोनों नेताओं की बातचीत में सबसे ज्यादा जोर रूस और यूक्रेन युद्ध पर रहा. भारत ने इस दौरान बूचा नरसंहार की निंदा भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच सोमवार को वर्चुअल मीटिंग हुई. दोनों नेताओं की बातचीत में सबसे ज्यादा जोर रूस और यूक्रेन युद्ध पर रहा. भारत ने इस दौरान बूचा नरसंहार की निंदा भी की. बाइडेन और पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताई और हमले तुरंत रोकने की अपील की.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान भी आया. जो बाइडेन ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई. भारत और अमेरिका रक्षा और आपसी साझीदारी बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. 

इस वर्चुअल मुलाकात से जो नतीजा निकला, उससे एक बड़ी खबर भी आई. खबर ये है कि रूस से तेल खरीदने के भारत की फैसले को अमेरिका ने नियमों का उल्लंघन नहीं माना है. रूस-यूक्रेन में भारत के स्टैंड को देखते हुए अमेरिका ने भारत पर डोरे डालने की भी कोशिश की. अमेरिका ये समझाने की कोशिश करता रहा कि तेल खरीद के मामले में भारत के लिए रूस से ज्यादा फायदेमंद अमेरिका होगा.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बताया कि हम उनके (भारत के) तेल आयात के साधनों में विविधता लाने में उनकी मदद करने के लिए हैं. अमेरिका से भारत का तेल आयात भारत को रूस से मिल रहे तेल से ज्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण है.

क्या है बूचा नरसंहार? 

रूसी सेना पर आरोप है कि उसने राजधानी कीव के पास बूचा शहर में सामूहिक तौर पर कत्लेआम मचाया. आरोप है कि यूक्रेनी सेना ने बूचा में कई निर्दोष लोगों की जान ली. सोशल मीडिया पर बूचा की कई तस्वीरें भी वायरल हुईं.

तस्वीरों में सड़क पर लाशें नजर आ रहीं. बूचा के लोगों का कहना है कि तस्वीर में दिख रहे लोग बूचा के स्थानीय हैं और उन्हें रूसी सेनाओं ने मारा है. हालांकि रूस ने ऐसे किसी भी आरोप का खंडन किया. बता दें कि बूचा शहर से कुछ दिन पहले ही रूसी सेना हटी है और एक बार फिर यह यूक्रेन के कब्जे में आ गया है. यूक्रेन का दावा है कि बूचा वापस लेने के बाद यहां के लोगों ने सड़कों पर बिखरी लाशों की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान, स्पेस, अमेरिकी कंपनियों को न्यौता...भारत और अमेरिका के बीच 2+2 बातचीत में इन मुद्दों पर हुई बात

Russia Ukraine War: पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच बैठक, रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget