एक्सप्लोरर

टीचर्स डे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू ने जाने-माने शिक्षाविद डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

आज शिक्षक दिवस है. ये दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन के मौके पर मनाया जाता है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे.

नई दिल्ली: देश में 1962 से हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों के योगदान को याद किया जाता है. यह दिवस, देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उपराष्ट्रपति और जाने-माने शिक्षाविद रहे डॉ. राधाकृष्णन की जन्मदिन पर मनाया जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिश्रमी शिक्षकों का आभार जताते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले परिश्रमी शिक्षकों के हम आभारी रहेंगे. शिक्षक दिवस पर, हम अपने शिक्षकों का उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम डॉ. एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों जारी हुए 'मन की बात' का एक अंश ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, "हमारे राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से हमारा जुड़ाव गहरा करने के लिए हमारे जानकार शिक्षकों से बेहतर कौन है? हाल ही में मन की बात के दौरान, मैंने छात्रों को हमारे महान स्वतंत्रता संघर्ष के कम ज्ञात पहलुओं के बारे में शिक्षकों से एक विचार शेयर किया था."

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले रविवार को मन की बात के दौरान कहा था कि कोरोना काल के संकट काल में शिक्षकों ने चुनौती को अवसर में बदला. शिक्षा में तकनीक का उपयोग किया. शिक्षक और छात्र मिलकर कुछ नया कर रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा था कि देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका लाभ वे छात्रों तक पहुंचाएं.

"शिक्षकों को धन्यवाद दें, जो महामारी में भी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत हैं" उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन उन शिक्षकों को धन्यवाद देने का है, जो इस महामारी के दौरान भी अपने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अनवरत प्रयास कर रहे हैं. नायडू ने ट्वीट में लिखा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों का अभिनन्दन! आज हम सब मिलकर, देश के उन सभी शिक्षकों को धन्यवाद दें जो इस महामारी के दौरान भी अपने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अनवरत प्रयास कर रहे हैं."

नायडू ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी. उपराष्ट्रपति ने कहा, "वह सुप्रसिद्ध शिक्षक, विचारक, विद्वान, राजनेता और लेखक थे. उनका जीवन, काम और विरासत प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा."

शिक्षक दिवस पर नड्डा ने भी दी शुभकामनाएं बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रोत्थान में शिक्षकों का योगदान सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले 'शिक्षक दिवस' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. शिक्षा से ज्ञान और शिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त होता है. आपके द्वारा राष्ट्रोत्थान के लिए दी गई शिक्षाएं हमारा सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी."

ये भी पढ़ें- यूपीः शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी- गुरु ही गोविंद तक पहुंचने का माध्यम Teachers Day 2020: कोरोना की वजह से छात्रों के बिना मनेगा शिक्षक दिवस, ऐसे बना सकते हैं यादगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget