एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे पर PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा- हवाई दुर्घटना से आहत हूं, भारतीयों का भी किया जिक्र

Nepal Plane Crash News: नेपाल में पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. इस विमान में 72 लोग सवार थे.

PM Modi On Nepal Aircraft Crash: नेपाल में रविवार (15 जनवरी) को एक यात्री विमान पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है. इस विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे. इस विमान हादसे (Plane Crash) पर दुख जताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया है. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, "नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं. इस हादसे में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं." 

एयरपोर्ट पर उतरते हुए क्रैश हुआ प्लेन

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि ये विमान यति एयरलाइन का था. विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान पुराने एयरपोर्ट और नए एयरपोर्ट के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

अब तक 68 शव बरामद

विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय 25 मिनट है. सीएएएन की समन्वय समिति, खोज एवं बचाव के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक दुर्घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके हैं. 

पांच भारतीय युवकों की पहचान हुई

अधिकारी ने कहा कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि चार और शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं. विमान में पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई के अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अर्जेंटीना, इजराइल के एक-एक नागरिक सवार थे. विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले फेसबुक पर लाइव था भारतीय युवक, कैमरे में कैद हुआ हादसा- सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget