एक्सप्लोरर

IN DETAIL: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचे पीएम मोदी, दावोस पहुंचकर लेेंगे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा

आज शाम स्विस प्रेसीडेंट से पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है. इसके साथ ही दुनिया भर की कंपनियों के सीईओ के डिनर की मेजबानी करेंगे.

दावोस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंच चुके हैं और यहां से दावोस के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि भारतीय समयानुसार रात 10 बजे तक पीएम मोदी दावोस पहुंच जाएंगे. लजीज देसी व्यंजनों और योग सेशन की झलक के साथ मंगलवार से डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक शुरू हो रही है. बैठक में पीएम मोदी भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये ग्रोथ इंजन के रूप में पेश कर सकते हैं. पांच दिन तक चलने वाली डब्ल्यूईएफ की 48वीं बैठक में व्यापार, राजनीति, कला, शिक्षा और नागरिक समाज से जुड़ी 3,000 से अधिक शख्सियतें शिरकत करेंगी. भारत की ओर से 130 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे. मंगलवार सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी भारत के उत्तम व्यंजनों और सालों पुरानी विरासत 'योग' के साथ यंग, इनोवेटिव न्यू इंडिया' की भावना के साथ स्वागत समारोह की मेजबानी करेगा. बैठक का आधिकारिक सत्र मंगलवार से शुरू होगा, जहां मोदी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे भारत को खुली अर्थव्यवस्था के रूप में पेश कर सकते हैं जो दुनिया भर से निवेश के लिए तैयार है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक इंजन की भूमिका निभा सकता है. शाहरुख खान का किया जाएगा सम्मान डब्ल्यूईएफ के चेयरमैन क्लाउस श्वाब सम्मेलन के थीम 'क्रिएटिंग ए शेयरड फ्यूचर इन ए फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड' पर आधारित स्वागत संदेश के साथ आज शाम सम्मेलन की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री केट ब्लेन्चेट और संगीतकार एल्टन जॉन का सम्मान किया जाएगा. 20 साल बाद दावोस जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं मोदी मोदी करीब 20 साल बाद दावोस जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं. उनसे पहले 1997 में एच डी देवेगौड़ा दावोस गए थे. पीएम मोदी की 24 घंटे की यात्रा को अधिकारियों ने "छोटी लेकिन बहुत केंद्रित" बताया है. सोमवार को मोदी दुनिया भर की कंपनियों के सीईओ के डिनर की मेजबानी करेंगे. इसमें 20 भारतीय कंपनियां और 40 अलग-अलग देशों की कंपनियां शामिल हैं. मोदी के साथ जा रहे हैं कई केंद्रीय मंत्री मंगलार को डब्ल्यूईएफ के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुदाय के 120 सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, एम जे अकबर और जितेंद्र सिंह भी जा रहे हैं. उद्योग इकाई सीआईआई के नेतृत्व में सीईओ डेलिगेशन में मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, अजीम प्रेमजी, राहुल बजाज, एन चंद्रशेखरन, चंदा कोचर, उदय कोटक और अजय सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं. समापन भाषण देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समापन भाषण करेंगे. पाकिस्तान के पीएम शाहीद खाकान अब्बासी भी दावोस में होंगे, लेकिन भारतीय अधिकारियों का कहना है कि उनके और मोदी के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है. बैठक में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल, अटली के प्रधानमंत्री पाउलो गेटिलोअली, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थेरेसा मे तथा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडेव शामिल हैं. भारतीय समय के मुताबिक पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम मोदी सुबह 9 बजे दिल्ली से निकले और शाम 6.30 बजे दावोस पहुंचेंगे. आज शाम स्विस प्रेसीडेंट से द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है. इसके साथ ही दुनिया भर की कंपनियों के सीईओ के डिनर की मेजबानी करेंगे. 23 जनवरी को भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3.30 बजे पीएम मोदी का प्लेनरी सेशन में भाषण होगा. पीएम मोदी को की-नोट स्पीकर के तौर पर वर्ल्ड इकनोमिक फोरम ने खास तौर पर आमंत्रित किया है. पिछले साल शी- जिंगपिंग की-नोट स्पीकर थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget