एक्सप्लोरर

आज जम्मू कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी, वैष्णोदेवी मंदिर के लिए वैकल्पिक मार्ग का करेंगे उद्घाटन

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के लिये सात किलोमीटर लंबे वैकल्पिक ताराकोट मार्ग का आज औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिये बढ़ती तीर्थयात्रा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फरवरी 2011 में राज्यपाल वोहरा को तीर्थयात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए बाणगंगा और अर्धकुंवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव दिया था.

80 करोड़ रूपये की लागत से सात साल बनी सुरंग

80 करोड़ रूपये की लागत से सात साल में बने इस नये मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिये 13 मई को खोल दिया गया था और आज पीएम इसका औपचारिक उद्धघाटन करेंगे. बाणगंगा से अर्धकुंवारी तक 6 किलोमीटर का ट्रैक और कटरा से भवन तक एक टट्टू मुक्त मार्ग प्रदान करता हैं जो विशेष रूप से तीर्थ यात्रियों की तरफ से उपयोग किया जाता है.

कई सुविधाओं से लैस होगी सुरंग

वैकल्पिक 7 किमी का ट्रैक जो 6 मीटर चौड़ा है. इसमें आरामदायक ढाल है और बहुत आकर्षक सुविधाएं हैं. तारकोट मार्ग पैदल तीर्थयात्रियों को एक स्वच्छ और सुंदर मार्ग प्रदान करता है. इस मार्ग पर 24X7 तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, दवाइयों और उपकरणों से सुसज्जित एक चिकित्सा इकाई की स्थापना की गई है.

दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पूरा ट्रैक रैंप प्रकार के डिजाइन पर आधारित है और इंटरलॉकिंग एंटीस्किड टाइल्स के साथ चलने को आसान बनाता है. इसके साथी ही पीएम जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान 939.41 करोड़ रुपये की सेम -रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी आज शेर-ए -कश्मीर यूनीवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ जम्मू (एसकेयूएएसटी-जम्मू) के छठे दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे.

विरोध में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू कश्मीर यात्रा के विरोध में अलगाववादियों ने लाल चौक में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. अलगाववादियों ने एलान किया है वो लाल चौक पर रैली करेंगे और पीएम के इस दौरे का विरोध जताएंगे. गौरतलब है कि अलवाववादी यासिन मलिक पुलिस हिरासत में है, जबकि गिलानी और मीरवाइज को घर में नजरबंद रखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget