एक्सप्लोरर

PM मोदी कल करेंगे 'इंडिया ग्लोबल वीक 2020' का वर्चुअल उद्घाटन, कोरोना काल में होगा पहला अंतरराष्ट्रीय संबोधन

भारत और चीन के रिश्तों में जारी तनातनी के बीच पीएम मोदी के इस अंतरराष्ट्रीय संबोधन का महत्व और बढ़ जाता है. तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में व्यापार, रणनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होगी.

नई दिल्ली: यूके बेस्ड इंडिया ग्लोबल वीक 2020 की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कल से शुरू हो रही है. इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. कोरोना काल के दौरान यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का न केवल उद्घाटन करेंगे बल्कि उसे संबोधित भी करेंगे.

9 से 11 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेलमंत्री पीयूष गोयल, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, आध्यत्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, योगगुरु सदगुरू व अन्य लोग शामिल होंगे और अलग अलग दिनों में कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि इंडिया ग्लोबल वीक हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन करता है. कोरोना को वजह से ये पहला मौका है कि इस बार इसे वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह भारत की वैश्वीकरण पर अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है जिसमें दुनिया भर के 5000 से ज्यादा प्रतिभागी मौजूद रहेंगे जबकि ढाई सौ से ज्यादा वक्ता भाग लेंगे.

तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में व्यापार, रणनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा व्यापार, कला और संस्कृति से उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, बैंकिंग और वित्त, फार्मा, रक्षा और सुरक्षा, सामाजिक प्रभाव और सभी महत्वपूर्ण विषयों पर वैश्विक विचार-विमर्श किया जाएगा.

विश्व मंच पर भारत की क्या भूमिका है, भारत कैसे वैश्विक मंच को प्रभावित करता है और भविष्य में भारत कैसे वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण होने वाला है? इन सभी विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का इस कार्यक्रम को संबोधित करना और भी महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है कि हाल ही में भारत और चीन के बीच लगातार तनातनी बरकरार है. ऐसे में वैश्विक मंच को संबोधित कर प्रधानमंत्री मोदी भारत की भावनाओं से दुनिया को अवगत कराना चाहते हैं.

यह पढ़ें:

जानिए अमेरिका के अलग हो जाने पर WHO पर क्या फर्क पड़ेगा और क्या होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget