एक्सप्लोरर

PM मोदी 7 जनवरी को करेंगे 306 KM लंबे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन, आमलोगों को होगा बड़ा फायदा

इस मार्ग पर न्‍यू रेवाड़ी, न्‍यू अटेली और न्‍यू फूलेरा जैसे तीन जंक्‍शन सहित नौ स्‍टेशन बनाए गए हैं. स्टेशनों में न्यू डाबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पछार मालिकपुर, न्यू सकूल और न्यू किशनगढ़ शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार को को पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारा (वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के 306 किमी लंबे न्‍यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक समारोह में वह न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस(1.5 किलोमीटर लंबी कंटेनर ट्रेन) को झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे.

इस अवसर पर राजस्‍थान और हरियाणा के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्रियों के अलावा रेलमंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहेंगे. न्‍यू रेवाड़ी-न्‍यू मदार सेक्‍शन का हिस्‍सा हरियाणा और राजस्‍थान दोनों में आता है. इस मार्ग पर न्‍यू रेवाड़ी, न्‍यू अटेली और न्‍यू फूलेरा जैसे तीन जंक्‍शन सहित नौ स्‍टेशन बनाए गए हैं. स्टेशनों में न्यू डाबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पछार मालिकपुर, न्यू सकूल और न्यू किशनगढ़ शामिल हैं.

इस नए मालवहन गलियारे के खुल जाने से राजस्‍थान और हरियाणा के रेवाडी-मानेसर, नारनौल, फूलेरा और किशनगढ़ में मौजूद विभिन्‍न औद्योगिक इकाइयों को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा काठूवास स्‍थ‍ित कॉनकोर के कन्‍टेनर डिपो का भी बेहतर इस्‍तेमाल हो सकेगा. बयान में कहा गया कि यह मालवहन गलियारा गुजरात में स्थित कान्‍डला, पीपावाव, मुंद्रा और दाहेज बंदरगाहों से सामान की ढुलाई को भी आसान बना देगा.

इस रेल खंड के शुरू हो जाने से देश का पश्‍चिमी और पूर्वी मालवहन गलियारा एक दूसरे से जुड़ जाएंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले न्यू भाऊपुर और न्यू खुर्जा के बीच पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारा राष्ट्र को समर्पित कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
6 साल बाद फिर खुलेगा लिपुलेख दर्रा, जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
6 साल बाद फिर खुलेगा लिपुलेख दर्रा, जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
नितिन नबीन ने सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
नितिन नबीन ने सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, केंद्र के 12 साल पूरे होने पर बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget