एक्सप्लोरर

रविवार सुबह 10 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, अभी तक पांच मंत्रियों ने कुर्सी छोड़ी

मंत्री पद छोड़ने वालों में ताजा नाम केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का है. इनके समेत संजीव बालियान, राजीव प्रताप रूडी, महेंद्र नाथ पांडे और फग्गन सिंह यानी पांच मंत्री मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके हैं.

नई दिल्ली: रविवार यानी तीन सितंबर सुबह 10 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन जाने से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है. इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी सूचित कर दिया गया है.

अब तक पांच मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मंत्री पद छोड़ने वालों में ताजा नाम केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का है. इनके समेत संजीव बालियान, राजीव प्रताप रूडी, महेंद्र नाथ पांडे और फग्गन सिंह यानी पांच मंत्री मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके हैं.

बताया जा रहा है कि इस बार मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है. एबीपी न्यूज़ आपको बता रहा है कि किन-किन मंत्रियों को मोदी कैबिनेट जगह मिल सकती है.

बालियान के इस्तीफे के साथ मोदी के 4 मंत्रियों का इस्तीफा, उमा-कलराज ने भी की पेशकश

माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए जगह बना रहे हैं. आगामी महीनों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में इस कैबिनेट विस्तार में इन राज्यों से आने वाले नेताओं की झलक देखी जा सकती है.

किन-किन मंत्रियों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह?

  • राजीव प्रताप रूडी की जगह जेडीयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और आरसीपी सिंह में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है.
  • शिवसेना की ओर से आनंद राव अडसुल को मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है.
  • मध्य प्रदेश से आलोक संजर, गणेश सिंह, राकेश चौधरी या प्रभात झा में किसी एक को मंत्री बनाए जाने की संभावना है.
  • कर्नाटक में अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर लिंगायत समुदाय के शिवकुमार उदासी और सुरेश आंगड़ी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शोभा करंडलजे के लिए भी लॉबिंग कर रहे हैं.
  • असम से उप-मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा का नाम भी केंद्रीय कैबिनेट के लिए लिया जा रहा है.
  • चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश से अनुराग ठाकुर मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को हिमाचल में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के आसार हैं.
  • एआईएडीएमके के दोनों धड़ों में सहमति बन गई तो एम थंबीदुरै, पन्नूसामी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद वी मैत्रेयन को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget