एक्सप्लोरर

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर उठते सवालों के बीच PM मोदी ने ब्रिटेन के पीएम से की बात, कोरोना समेत कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन के पीएम के साथ ऐसे वक्त पर चर्चा हुई है जब दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. लेकिन, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के नतीजे आने के बाद उस पर सवाल उठे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और निवेश समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- "मेरे मित्र ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों के महत्वाकांक्षी रोडमैप पर एक शानदार चर्चा हुई." पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सभी क्षेत्रों- व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, और COVID-19 से लड़ने में सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए सहमत हुए.

पीएम मोदी से बात करने के बाद ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा- "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आपसे बात कर खुशी हुई. मैं भारत-ब्रिटेन संबंधों में 2021 में गहराई और मजबूती देखना चाहता हूं."

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन के पीएम के साथ ऐसे वक्त पर चर्चा हुई है जब दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. लेकिन, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के नतीजे आने के बाद उस पर सवाल उठे हैं और इसके बाद ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर दवा तैयार कर रहे एस्ट्रेजेनिका की तरफ से यह कहा गया है कि वे दोबारा वैक्सीन का ग्लोबल ट्रायल करेंगे. भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यू के सहयोग से तैयार की जा रही है.

एक दिन बाद पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन की समीक्षा करने के लिए देश के तीन शहरों का दौरा करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से यह कहा गया कि वे वैक्सीन से जुड़े कार्यों का जायजा लेने के लिए पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे.  पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘‘कल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे. वह अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे.’’

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि पीएम मोदी अहमदाबाद के पास प्रमुख दवा कम्पनी ‘जाइडस कैडिला’ के संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके बारे में जानकारी हासिल करेंगे. ‘जाइडस कैडिला’ का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget