एक्सप्लोरर

PM मोदी को रूस दौरे पर याद आ गई T20 वर्ल्ड कप की आखिरी बॉल, जानें ऐसा क्या हुआ?

PM Modi Visit Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही रूस में भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जिक्र किया, वैसे ही वहां मौजूद भारतीय समुदाय में उत्साह और जोश भर गया.

PM Modi Visit Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं. रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि आपने टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय को सेलिब्रेट किया होगा. वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा भी है. आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है. विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं.

दरअसल, टीम इंडिया की इस कामयाबी का जिक्र करते ही हॉल में बैठे भारतीय समुदाय के लोग एकदम जोश से भर गए. पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा भारत आखिरी बॉल तक हार नहीं मानता है. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.

भारतीय टीम की कामयाबी पर है गर्व- PM मोदी

पीएम मोदी जब रूस में भारतीय टीम की कामयाबी का जिक्र कर रहे थे, उस दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय में जो उत्साह और जोश नजर आ रहा था, उससे साफ पता चल रहा था कि भले ही वो देश से दूर रह रहे हों, मगर उन्हें भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने की इस कामयाबी पर गर्व है.

जीतने की भावना सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं

पीएम मोदी ने लोगों को देखकर कहा कि युवा भारत आखिरी पल और आखिरी बॉल तक हार नहीं मानता. उन्होंने आगे कहा कि जीत उन्हीं के चरण चूमती है जो हार मानने को तैयार नहीं है. यह भावना सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. अब यही भावना दूसरे खेलों में भी दिख रही है. इस बार पेरिस ओलिंपिक में भी भारत की तरफ से शानदार टीम भेजी जा रही है.

10 सालों में देश ने विकास की पकड़ी रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि रूस हमारा सबसे भरोसमंद दोस्त है. भारत और रूस का रिश्ता आपसी सम्मान और विश्वास की नींव पट टिका हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया काफी हैरान है. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम है.

 2014 में देश में थे कुछ 100 स्टार्टअप- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि साल 2014 में देश में बस कुछ 100 स्टार्टअप थे, आज इनकी संख्या लाखों में है. आज भारत वो देश है, जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है. यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Bail:तिहाड़ में बंद मनीष सिसोदिया का इंतेजार जल्द होगा खत्म? सिंघवी की दलील पर CJI चंद्रचूड़ के जवाब ने बढ़ा दी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget