एक्सप्लोरर

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, आज जारी होगी हरियाणा की पहली लिस्ट, महाराष्ट्र के लिए वेटिंग

हरियाणा की पहली सूची में करीब 60 उम्मीदवारों के नाम आने की संभावना है. महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगा दी गई है. लेकिन पहले शिवसेना के साथ गठबंधन की घोषणा की जाएगी.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में करीब साढे 5 घंटे तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर विचार-विमर्श पूरा कर लिया गया है. जिसमें से करीब 60 सीटों के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज दोपहर बाद जारी कर दी जाएगी. जबकि महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगा दी गई है. लेकिन पहले शिवसेना के साथ गठबंधन की घोषणा की जाएगी उसके बाद ही मुम्बई से उम्मीदवार घोषित किये जायेंगे. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना को 126 सीटें दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. जिसमें उपमुख्यमंत्री का पद भी शामिल होगा जबकि बीजेपी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 18 सीटों पर एनडीए के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों की मानें तो गठबंधन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार को बीजेपी-शिवसेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है.

रविवार को शाम 4 बजे हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय कार्यालय मे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई. बैठक में जाने से पहले राज्यों की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई. उसके बाद 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई. सबसे पहले हरियाणा के विषय पर चर्चा हुई. जो करीब 8 बजे तक चली. इसके बाद महाराष्ट्र के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई जो 9.30 बजे तक चली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यालय से करीब साढ़े 10 बजे रवाना हुए. इस दौरान बैठक में दोनों राज्यों की एक-एक सीट पर विस्तार से चर्चा हुई.

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार तय

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए. लेकिन हरियाणा की पहली सूची सोमवार दोपहर बाद जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसमें से करीब-करीब 10 फ़ीसदी नए चेहरों को मौका दिए जाने पर विचार किया गया. सूत्रों की मानें तो युवा उम्मीदवारों पर दांव खेलने की तैयारी में बीजेपी ने करीब 10 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. हरियाणा की पहली सूची में करीब 60 उम्मीदवारों के नाम आने की संभावना है.

जबकि महाराष्ट्र के मामले में पार्टी ने उन सीटों पर नाम फाइनल कर लिए हैं जिन पर बीजेपी के उम्मीदवारों को उतारना है. साथ ही शिवसेना के खाते में जाने वाली सीटों पर भी नाम तय करके सूची फाइनल कर ली गई है. पार्टी का मानना है कि यदि शिवसेना के साथ किसी भी कारण से गठबंधन ना हुआ तो सूची जारी करने में समय नहीं लगाया जाएगा. फिलहाल बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है. जिसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है. गठबंधन की घोषणा के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है. शिवसेना भी उस दौरान अपनी सूची जारी कर सकती है. बीजेपी और शिवसेना दोनों इसे अपनी ताकत के रूप में महाराष्ट्र की जनता के सामने रखना चाहती हैं.

प्रधानमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

यूएन से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया. उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर यूएन कि सफल यात्रा के लिए बधाई दी.

यह भी पढ़ें-

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में शामिल हुए तेज बहादुर यादव, CM मनोहर खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget