एक्सप्लोरर

श्रीलंका में भारत ने खेला बड़ा दांव, UAE के साथ मिलकर बनाया ऐसा प्लान, चीन के उड़ जाएंगे होश

PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका ने पावर ग्रिड कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया.

PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका ने शनिवार (5 अप्रैल 2025) को रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  द्विपक्षीय सहयोग का खाका पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और निर्भर है. इस रक्षा समझौते को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह समझौता श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा सेना के हस्तक्षेप के लगभग चार दशक बाद हुआ है. 

 भारत, यूएई मिलकर श्रीलंका में ऊर्जा केंद्र विकसित करेगा

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर श्रीलंका में त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करेगा. तीनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते से भारत की चीन के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, जिसकी सरकारी ऊर्जा कंपनी सिनोपेक ने श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह शहर हंबनटोटा में 3.2 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

त्रिंकोमाली समझौते से मिलेगा लाभ- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘सामपुर सौर ऊर्जा संयंत्र श्रीलंका की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सहायक होगा. बहु-उत्पाद पाइपलाइन के निर्माण और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए किए गए समझौतों से श्रीलंका के सभी लोगों को लाभ मिलेगा.’’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ग्रिड अंतर-संपर्क समझौते से श्रीलंका के लिए बिजली निर्यात के विकल्प खुलेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है.

दोनों देशों ने कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि श्रीलंका के पूर्व में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर त्रिंकोमाली में ऊर्जा केंद्र के निर्माण में बहु-उत्पाद पाइपलाइन का निर्माण शामिल होगा. उन्होंने कहा कि इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के समय के टैंक फार्म का उपयोग भी शामिल हो सकता है, जिसका कुछ हिस्सा भारतीय तेल निगम की श्रीलंकाई सहायक कंपनी के पास है. भारत और श्रीलंका ने पावर ग्रिड कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें : 'आर्टिकल 370, तीन तलाक, राम मंदिर और अब वक्फ बिल, किसी पर खुश नहीं कांग्रेस', बोली बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget