एक्सप्लोरर

लाल किले से पीएम मोदी ने दिखाए भविष्य के सपने, किए ये बड़े एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अथर्व्यवस्था का इंजन होगा क्योंकि जीएसटी जैसे सुधारों से ‘सोया हुआ हाथी’ अब जाग चुका और दौड़ने लगा है. भारत की गिनती आज दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में हो रही है.

नई दिल्ली: 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लाल किले से 82 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 4 साल के कामों का हिसाब दिया, भविष्य के सपने दिखाए और 2019 के चुनाव के लिए रोडमैप पेश किया. अपनी तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इशारों में विपक्ष पर भी निशाना साधा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 तक अंतरिक्ष में भारत का कोई बेटा या बेटी जरूर जाएगा.

लाल किले से प्रधानमंत्री ने भविष्य को लेकर क्या कहा?

अंतरिक्ष में भारतीय: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलयान और अंतरिक्ष क्षेत्र की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''कौन इस बात पर आश्चर्य नहीं करेगा कि हमारे वैज्ञानिकों ने एक साथ सौ सेटेलाइट लॉन्च किए? आज लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों को खुशखबरी सुनाना चाहता हूं. हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में प्रगति करता रहा है. हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर या उससे पहले मां भारत की कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, वह अंतरिक्ष में जाएगा. हाथ में तिरंगा लेकर जाएगा. आजादी के 75 साल से पहले इस सपने को पूरा करना है. भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान से लेकर अब तक ताकत का जो परिचय कराया है. जब हमारा यान हिंदुस्तानी लेकर जाएगा, तब अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने वाले विश्व के चौथे देश बन जाएंगे.''

मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा: तीन तलाक पर इशारों में विपक्ष को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मुस्लिम महिलाओं से मैं आज लाल किले से कहना चाहता हूं कि तीन तलाक से उन्हें मुक्ति दिलानी है. इस संसद सत्र में भी हमने तीन तलाक बिल का मुद्दा उठाया है. अभी भी कुछ लोग हैं जो इसे पारित नहीं होने देना चाहते. मैं मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाता हूं कि आपको न्याय दिलाने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा.''

सेना में महिलाओं को स्थाई नौकरी: लाल किले से प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का भी एलान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं आज इस मंच से मेरी कुछ बहादुर बेटियों को खुशखबरी देना चाहता हूं. भारतीय सशक्त सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थायी कमीशन देने की घोषणा करता हूं.''

जन आरोग्य अभियान की शुरुआत: प्रधानमंत्री ने लाल किले से आयुष्मान योजना का एलान किया, उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आयोग्य अभियान की शुरुआत की जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा, "आयुष्मान योजना स्कीम में पहले 10 करोड़ गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा. इसके बाद उच्च मध्यम वर्ग और मध्यमवर्ग का भी लाभ मिलेगा. पांच लाख रुपए सालाना इलाज के खर्च की सुविधा हम देने वाले हैं. किसी भी व्यक्ति को यह सुविधा पाने में दिक्कत ना हो, इसलिए टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है. टेस्टिंग शुरू हो रही है. योजना को फुलप्रूफ बनाने की कोशिश हो रही है. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget