एक्सप्लोरर

गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए CJI के घर गए थे पीएम मोदी, बवाल मचा तो अब खुद दे दिया जवाब

PM Modi Slams Congress: गणेश उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सीजेआई चंद्रचूड़ से मिलने जाने पर विवाद खड़ा हो गया, विपक्षी दलो ने प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए.

PM Modi On Ganesh Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 सितंबर) को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर गणेश पूजन के बाद हो रहे विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग “बांटो और राज करो” की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अब गणेश पूजा से परेशानी हो रही है. ओडिशा के भुवनेश्वर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गणेश उत्सव हमारे लिए सिर्फ आस्था का विषय नहीं है.”

पीएम मोदी ने कहा, "गणेश उत्सव हमारे देश के लिए सिर्फ़ आस्था का त्योहार नहीं है. इसने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उस समय भी, फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेज गणेश उत्सव से नफरत करते थे. आज भी, सत्ता के भूखे लोग जो समाज को बांटने और तोड़ने में लगे हैं, उन्हें गणेश पूजा से परेशानी हो रही है."

'कांग्रेस का ईको सिस्टम नाराज हो गया'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अंग्रेजों के समय में भी लोगों को गणेश उत्सव से दिक्कत थी, वही आज भी देखने को मिल रही है. आज भी जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं, उन्हें गणेश उत्सव से दिक्कत है. कांग्रेस और उसका तंत्र इसलिए हताश है क्योंकि मैंने गणेश पूजा में हिस्सा लिया. कर्नाटक में इन लोगों ने गणेश की मूर्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया और यह नफरत देश के लिए खतरनाक है."

कहां से शुरू हुआ विवाद?

11 सितंबर को मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास अपने घर पर पीएम मोदी का स्वागत करते हैं और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इसके कुछ ही घंटों बाद विवाद खड़ा हो गया. कई विपक्षी नेताओं, विशेषकर शिवसेना (यूबीटी) और सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बैठक के प्रभाव के बारे में चिंता जताई. 

वरिष्ठ अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने कहा कि हालांकि सीजेआई की ओर से मोदी को महोत्सव के लिए आमंत्रित करने में कोई गलती नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री का "बैठक का प्रचार" करने का निर्णय गलत था और इससे अनावश्यक अटकलों को बढ़ावा मिला. 

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा में कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि पहले भी प्रधानमंत्री इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी की लंबी उम्र हो', प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने जानें क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget