एक्सप्लोरर
पीएम मोदी ने जीएसटी में फिर से बदलाव के दिए संकेत
बता दें कि 9 और 10 नवंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है. उम्मीद है कि सरकार जीएसटी में कुछ बदलाव कर सकती है.

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में इंडियाज बिजनेस रिफॉर्म के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर फिर से बदलाव के संकेत दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि जीओएम ने व्यापारियों और कारोबारियों की समस्याओं का सकारात्मक संज्ञान लिया है और बैठक में इसमें आवश्यक बदलाव करेगी. बता दें कि 9 और 10 नवंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है. उम्मीद है कि सरकार जीएसटी में कुछ बदलाव कर सकती है. हिमाचल में वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी, ‘भारत में कामकाज में आसानी, ये सरकारी की बड़ी उपलब्धि’ पीएम मोदी ने कहा, ‘’जीएसटी पर उन्होंने कहा कि मंत्रियों के समूह ने व्यापारियों और कारोबारियों की समस्याओं का सकारात्मक संज्ञान लिया है और जीएसटी परिषद 9-10 नवंबर की बैठक में इसमें आवश्यक बदलाव करेगी.’’ पीएम मोदी ने अपनी सरकार द्वारा शुरू किये गये सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत बेहतरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘’कर दाखिल करना, नये कारोबार का पंजीयन और बिजली कनेक्शन पाना अब आसान हो गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं.’’
आपको बता दें कि देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू है. इससे व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. गुजरात में तो जीएसटी का व्यापक विरोध हो रहा है. इसी वजह से जीएसटी को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर है.GST is a giant step towards India’s economic integration…we are continuously taking feedback to ensure a GST that benefits everyone. pic.twitter.com/wHMb9ox6dB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL























