एक्सप्लोरर

'जितनी लड़ाई लड़नी थी...', बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्षी सांसदों को सीधा मैसेज

PM Modi On Budget Session: पीएम मोदी ने कहा, ये गर्व का विषय है कि 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आए. इसे भारत के लोकतंत्र की गरिमामय घटना के रूप में देश देख रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र से पहले देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज सावन का पहला सोमवार है. इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है. मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा, ये गर्व का विषय है कि 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आए और तीसरी पारी का पहला बजट रखने का सौभाग्य प्राप्त हो. यह भारत के लोकतंत्र की गरिमामय घटना के रूप में देश इसे देख रहा है.

विपक्षी सांसदों से की खास अपील

पीएम मोदी ने कहा, आज मैं विपक्षी सांसदों से भी अपील करना चाहता हूं कि पिछली जनवरी से हम लोगों के पास जितना सामर्थ्य था, उसके साथ जितनी लड़ाई लड़नी थी, लड़ ली. जो बात जनता को बतानी थी, बता दी. लेकिन अब वह समय समाप्त हो गया. देशवासियों ने अपना फैसला दे दिया.  अब चुने हुए सांसदों का कर्तव्य देश के लोगों के लिए है. अब सभी सांसदों की यह जिम्मेदारी है कि वे दल से ऊपर उठकर के देश के लिए लड़ें. 

पीएम मोदी ने कहा, कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है. हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट ​हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा. ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने कहा, इस नई संसद के गठन के पहले सत्र में 140 करोड़ देशवासियों ने जिस बहुमत के साथ जिस सरकार को सेवा करने का देशवासियों ने हुकम किया है. उस सरकार की आवाज को कुचलने का अलोकत्रांतिक प्रयास हुआ. ढाई घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का, आवाज को दबाने का, रोकने का प्रयास हुआ. लोकतांत्रिक परंपराओं में इनका कोई स्थान नहीं हो सकता है और इसका उन्हें कोई पश्चाताप नहीं है. दिल में दर्द तक नहीं है उन्हें. देशवासियों ने हमें यहां देश के लिए भेजा है न कि दल के लिए. यह सदन दल के लिए नहीं देश के लिए है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget