एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2022: पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश- चुनावी राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर करें काम

अगले साल 5 राज्यों में चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को अहम निर्देश दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि मंत्री चुनावी राज्यों में सभी प्रस्तावित कामों को प्राथमिकता के आधार पर लें.

Assembly Elections 2022: अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इन चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को अहम निर्देश दिए हैं. पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि वह चुनावी राज्यों में सभी प्रस्तावित कामों को प्राथमिकता के आधार पर लें.

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनाव

पीएम मोदी के निर्देश के बाद सभी मंत्रालय रोजाना के आधार पर बैठकें कर रहे हैं. खासकर यूपी और उत्तराखंड में कामों पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही विकास के कार्यों को लेकर लिस्ट भी तैयार की जा रही है. अगले साल देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के चुनाव होने हैं. 

एबीपी सी वोटर सर्वे में कौन जीत रहा है चुनाव?

बता दें कि हाल ही में एबीपी-सी वोटर ने इन राज्यों में सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा समाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं.

इसके अलावा, पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. पंजाब में विधानसभा कि 117 सीटें हैं. आप को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 38 से 46, एसएडी को 16 से 24, बीजेपी और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है.

उत्तराखंड गोवा और मणिपुर का सर्वे

उत्तराखंड में बीजेपी को 44 से 48 सीटें, कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है. गोवा में बीजेपी के खाते में 22 से 26 सीटें, कांग्रेस के खाते में 3-7 सीटें, आम आदमी पार्टी के खाते में 4-8 सीटें और अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने का अनुमान है. मणिपुर कांग्रेस को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकिबीजेपी गठबंधन को 32 से 36 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं एनपीएफ को महज़ 2 से 6 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ सकता है. जबकि अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में 31 हजार 222 नए केस दर्ज, 290 लोगों की मौत

Covid Guidelines: किसी दूसरे राज्य में जाने से पहले जान लें क्या हैं यात्रा के नियम? किसे मिली है छूट और किसे है मनाही

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget